पोषण माह पर पेश है पोषक और स्वादिष्ट क्षेत्रीय थाली हमारी प्रोटीन थाली’

Updated on 23-09-2021 09:11 PM
भोपाल / भारत में अभी पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत के विविधतापूर्ण और स्वादिष्ट क्षेत्रीय व्यंजन नवाचार स्वाद और सुगंध से अपना महत्व बढ़ा रहे हैं आपके पोषण के लिये इन गुणों को प्रोटीन के साथ मिलाया गया है पॉल्ट्री ढाबा से पावर्ड और यूएसएसईसी (यू.एस. सोयाबीन एक्सेपोर्ट काउंसिल) द्वारा समर्थित इस पहल में 28 स्वादिष्ट और संपूर्ण पोषण देने वाली क्षेत्रीय थालियों का एक बेहतरीन संकलन प्रस्तुत किया गया भारत के हर राज्य जैसे मध्यप्रदेश महाराष्ट्र, हैदराबाद पंजाब आदि से एक थाली आई थी जो बैलेंस्डे डाइट की पूरक थी इसका उद्देश्ये था प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा वाले संतुलित आहार पर रोशनी डालना ऐसे प्रोटीन जो इम्युानिटी और सेहत बनाते हैं और आप तंदुरुस्त रहते हैं।
थाली का कॉन्सेप्ट खान-पान की पोषक पद्धति को सामने लाने के लिये था पूरी दुनिया में लोग फ्राइज और कुकीज और पता नहीं क्या-क्या खाते रहते हैं हालांकि भारतीय होने के नाते हमें थाली के कॉन्सेप्ट को सम्मान देना चाहिये क्योंकि हमारी बाल पीढ़ी को भोजन के इस तरीके का महत्व बताना जरूरी है उनका सामना कई तरह के जंक और फास्ट फूड से होता है जिनसे मेटाबॉलिज्म की बीमारियाँ और गैर-संक्रामक रोग हो सकते हैं इसके पीछे प्रयास स्थायी और पारंपरिक भोजन प्रणाली को अपनाने का है जिससे हर कोई पोषित हो सकता है साथ ही हमारे रोज की डाइट में प्रोटीन की सही मात्रा शामिल की जानी चाहिये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की राज्य पोषण सलाहकार सुश्री विनीता मेवाड़ा ने कहा संपूर्ण पोषण देने वाले भोजन की कुंजी है इनोवेशन उदाहरण के लिये सामान्य ग्रीन करी जैसे हरियाली करी रेसिपी में अंडा मिलाया जा सकता है यह हरियाली एग करी धनिये की पत्तियों सहजन की पत्तियों और पालक को बेस के तौर पर इस्तेमाल करने का एक स्वादिष्ट तरीका है और यह चीजें बहुत सेहतमंद होती हैं इसे बनाना आसान है और यह पोषण से भरपूर होती है अंडे मिलाने से यह रेसिपी बहुत प्रोटीन वाली डिश बन जाती है इसके अलावा चिकन कटलेट एक हेल्थी रेसिपी है जिसे चिकन कीमा रागी और मसालों से बनाया जाता है यह कटलेट्स तेल की केवल कुछ बूंदों से हल्के तले जा सकते हैं और इस प्रकार यह प्रोटीन से भरपूर और सुपर हेल्थीे कुकिंग ऑप्शन हैं।
विभिन्न राज्यों के विविधतापूर्ण व्यंजनों वाली “हमारी प्रोटीन थाली’’ को भारत के पोषण विशेषज्ञों की अग्रणी संस्थाओं का समर्थन प्राप्ता है। उन्होंने बैलेंस्ड डाइट (संतुलित आहार) के लिये बड़ी सावधानी से आहारीय आवश्याकताओं को मिलाया है। उदाहरण के लिये एक सामान्य थाली में शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह के भोजन होते हैं, जैसे चिकन, अंडा, आदि, जो उसे ताकतवर थाली बनाते हैं! मध्यप्रदेश की प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी और मांसाहारी थालियाँ सीनियर डायटिशियन श्रीमती अमिता सिंह ने बनाई थीं। वे नेटप्रोफैन की को-कन्वेशनर और वूमन एंड चाइल्डस वेलफेयर डिपार्टमेंट की कंसल्टेन्ट हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.