विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाये - राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पवार

Updated on 10-02-2024 11:52 AM

मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पवार ने कहा कि विभागीय कार्यों के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए, और पात्र हितग्रहियों को अधिक से अधिक लाभ मिले और उन्हें लाभान्वित करे। मंत्री श्री पवार ने मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग की कार्य योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर ऐसी योजना बनाए कि इससे अधिक लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अनुदान योजना के आवेदको का समय-सीमा में निराकरण हो और यह सुनिश्चित किया जाये कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर जमीनी स्तर पर लोगों को लाभान्वित किया जाये। पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से संचालित सहकारी समितियों का निरीक्षण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को ही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। यह सुनिश्चित किया जाये।

मंत्री श्री पवार ने कहा कि आगामी माहों में संभागीय स्तर पर भी विभागीय योजनाओं समीक्षा की जायेगी। मत्स्य पालन का उत्पादन शत-प्रतिशत किया जाये। संभागीय एवं जिला अधिकारी समय-सीमा में विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करे और जमीनी स्तर के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि हमारी संरचनाओं का उपयोग नीचे स्तर तक संचालित कर गरीब परिवारों को मछली पालन रोजगार के लिये प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने का हमारा लक्ष्य है। गरीब हितग्राहियों के आवेदन पूर्ण करने में उन्हें सहयोग कर लक्ष्यों की पूर्ति करे। उन्होंने कहा कि एक्वा पार्क निर्माण का कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण किया जाये।

बैठक में संचालक मत्स्य श्री भरत सिंह ने बताया कि भोपाल में एक्वा पार्क एवं रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिये पूर्व में प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था। भारत सरकार मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय मत्स्य पालन विभाग प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 25 करोड़ (60.40) केन्द्रांश रूपये 15 करोड़ व राज्यांश रूपये 10 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति जारी की गई है। एक्वा पार्क के निर्माण के लिये सक्षम समिति का अनुमोदन की कार्यवाही प्रचलन में है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव सहित संभागीय एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.