प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाया पति, बीच सड़क पर जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated on 05-10-2024 11:25 AM
जबलपुर: शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक लव ट्रायंगल का अजब गजब मामला सामना आया है। तो देखते ही देखते सड़क पर मारपीट में बदल गया। एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, तभी उसकी पत्नी को पता चल गया। वो अपने दोनों बच्चों के साथ वहां पहुंच गई।

इसके बाद तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पहले भी पति पीड़िता से करता था झगड़ा

शास्त्री नगर के एक युवक का नीलम नामक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्ण कुमार की पत्नी अनीता पटेल को इस रिश्ते के बारे में पता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। एक बार तो बात इतनी बढ़ गई थी कि अनीता अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी।

घर से निकलते ही पत्नी को हुआ शक


गुरुवार को भी कृष्ण कुमार जब बाइक से काम पर जाने के लिए निकला तो अनीता को शक हुआ कि वो अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा रहा है। अनीता ने पति का पीछा किया और तिलवारा इलाके में उस घर तक पहुंच गई। यहां कृष्ण कुमार की प्रेमिका रहती थी।


प्रेमिका के घर के बाहर पहुंची पत्नी


अनीता ने जैसे ही दरवाजे पर आवाज़ दी, कृष्ण कुमार बाहर आ गया और उसके पीछे-पीछे उसकी प्रेमिका नीलम राजपूत भी आ गई। इसके बाद तीनों में बीच सड़क पर ही जमकर बहस होने लगी।


प्रेमिका ने भी पीड़िता पर उठाया हाथ


अनीता ने नीलम को मारना शुरू कर दिया। अपनी प्रेमिका को पिटता देख कृष्ण कुमार ने बीच-बचाव करने के बजाये अपनी पत्नी अनीता पर ही हमला कर दिया। इस दौरान नीलम ने भी अनीता पर हाथ उठाया।


छीन लिए मंगलसूत्र और चेन


महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसके पति और उसकी प्रेमिका ने उसे न सिर्फ़ बीच सड़क पर मारा बल्कि उसका मंगलसूत्र और सोने की चेन भी छीन ली।


पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश


अनीता की शिकायत पर तिलवारा पुलिस ने कृष्ण कुमार और उसकी प्रेमिका नीलम राजपूत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था, लेकिन दोनों आरोपी वहां से फरार थे। घर पर ताला लगा हुआ था। दोनों की तलाश की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.