भोपाल में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई:बदहवास हालत में पत्नी भी पुलिस को अस्पताल में मिली, इलाज जारी

Updated on 26-04-2024 01:00 PM

राजधानी भोपाल के बजरिया थाना इलाके में गुरुवार शाम सेटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी भी बदहवास हालत में है। जेपी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बॉडी का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सीता राम कुशवाहा (38) पिता उमेश सिंह कुशवाहा मूल रूप से विदिशा का रहने वाला था। बीते 8 सालों से भोपाल सेमरा सब्जीमंडी के पास रहते थे और सेटिंग की ठेकेदारी करते थे। 2011 में उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे एक लड़का एक लड़की है। मृतक के बड़े भाई कल्याण सिंह कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की शाम को फोन पर साली ने भाई की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। तत्काल विदिशा से भोपाल आने को कहा। हम यहां आए तब पता लगा की भाई की मौत हो चुकी है।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

सीता राम की पत्नी जेपी अस्पताल में भर्ती है। उसकी भी तबीयत ज्यादा खराब है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि बहू ने भी सुसाइड की कोशिश की है कि भाई की मौत के सदमे में उसकी तबीयत बिगड़ी है। सीता राम ने खुदकुशी क्यों कि इस बात की जानकारी भी नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका है।

दोनों बच्चे स्कूल से नहीं लौटे थे

पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतक के दोनों बच्चे स्कूल से नहीं लौटे थे। घटना के समय पति और पत्नी दोनों ही घर में अकेले थे। पत्नी बयान देने की हालत में नहीं हैं। उसके होश में आने के बाद बयानों को दर्ज किया जाएगा। तब सुसाइड के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.