पति की 5 बीवीयां, पत्नी को पता ही नहीं... विदेश भागने की तैयारी में था 'छुपा रुस्तम', जानें कैसे ऐन मौके पर खुल गई पोल

Updated on 21-09-2024 11:09 AM
ग्वालियर: एमपी के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर धोखा देने और कई शादियां करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ममता जमरा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोपी के विदेश भागने से पहले पकड़ने की भी बात कही है।

ममता ने बताया कि उसके पति रुस्तम सिंह शेखर ने उसे धोखा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी की है। उसका पति एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन इंजीनियर है। ममता ने 2018 में रुस्तम से शादी की थी। 2022 में उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जो अभी कोर्ट में चल रहा है।

ऐसे फंसाता था लड़कियों को


ममता का आरोप है कि उसके पति ने हायर एजुकेशन का झांसा देकर लड़कियों के परिवार वालों को अपने जाल में फंसाया और अब तक पांच शादियां कर चुका है। उसका पति एक विदेशी कंपनी में काम करता है और पिछले दो साल से उसके खिलाफ वारंट जारी हैं लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

काम का बहाना करके रहता था गायब


ममता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति अक्सर काम का बहाना बनाकर घर से गायब रहता था। जब उसने पति के बारे में और छानबीन की तो उसे पता चला कि उसका पति कई दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखता है।

दस्तावेज जप्त करने की मांग


महिला का आरोप है कि उसका पति अब विदेश भागने की फिराक में है। इसलिए उसने पुलिस से उसके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त करने की मांग की है। महिला अपराध शाखा की डीएसपी किरण अहिरवार ने ममता को उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.