जनसंपर्क की असिस्टेंट डायरेक्टर का पति दिल्ली से गिरफ्तार:दोस्त के घर छिपा था निखिल, सास की तलाश

Updated on 05-08-2024 12:46 PM

जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास की पीआरओ पूजा थापक ने 9 जुलाई को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद 16 जुलाई को दहेज मृत्यु, खुदकुशी के लिए मजबूर करने और प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से आरोपी निखिल दुबे और उसकी मां आशा दुबे फरार चल रहे थे।

पुलिस ने शनिवार को निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वह अपने एक दोस्त के घर छिपा था। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया। रविवार को टीम उसे भोपाल ले आई। रविवार की शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

निखिल की मां की तलाश जारी

पुलिस की पूछताछ में निखिल ने बताया कि पत्नी की मौत की पुष्टि के बाद ही वह भोपाल छोड़ चुका था। उसे आभास हो चुका था कि पूजा के मायके वाले उसके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। फरारी के दौरान वह दिल्ली की अलग-अलग होटलों में रहा। बीते दो दिनों से वह नई दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त के घर छिपा था। उसने दोस्त को केस के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। एसीपी का कहना है कि निखिल की मां आशा की तलाश की जा रही है। जहां निखिल मिला उस फ्लैट की तलाशी टीम ने ली थी। वहां आशा नहीं थीं, उनकी तलाश में दो टीमें जुटी हैं।

बेटे की गिरफ्तारी के बाद मां की संपत्ति का ब्योरा तैयार कर रही पुलिस

गोविंदपुरा पुलिस ने 28 जुलाई को कोर्ट में फरारी पंचनामा पेश किया था। आरोपी मां-बेटे की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट की ओर से वारंट जारी कर 30 दिन का समय दिया गया था। इस तीस दिन में दोंनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संपत्ति कुर्की के आदेश कोर्ट की ओर से जारी किए जाते। उनके घर और करीबी रिश्तेदारों के घर के बाहर नोटिस चस्पा किए जाने के आदेश जारी होते। हालांकि निखिल की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसकी मां आशा के नाम की संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर रही है। 28 अगस्त तक आशा की गिरफ्तारी नहीं होने की हालत में कोर्ट उनके नाम की संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दे सकती है।

दो साल पहले हुई थी निखिल-पूजा की शादी

ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक है। दोनों का एक साल का बेटा है।

कॉल कर कहा था- बेटी को बचा लो

9 जुलाई को फांसी लगाने से पहले पूजा ने अपनी मां को कॉल कर कहा था, 'मां, फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं। अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं मर रही हूं।' फोन कट होते ही पूजा की मां घबरा गईं। उन्होंने दामाद निखिल दुबे को घटना की जानकारी दी। निखिल बेडरूम में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

प्लाट की मांग करता था आरोपी पति

पूजा के मायके वालों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि शादी के समय 40-45 लाख रुपए खर्च किए थे। बेटी के पति और सास की मांग पर इंदौर में एक फ्लैट भी दिलाया था। उन्होंने नकद साढ़े सात लाख रुपए भी ले लिए थे। इसके बाद भी भोपाल में एक बड़ा और महंगा प्लाट दिलाने की मांग कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर एक बार पति-पत्नी की काउंसिलिंग भी कराई जा चुकी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.