'मैं एक सच्चा राष्ट्र भक्त हूं' इतना लिख सब इंजीनियर ने दिया इस्तीफा, अधिकारीओं पर लगाये गंभीर आरोप, जिला पंचायत में हड़कंप

Updated on 21-10-2024 11:46 AM
सतनाः मध्य प्रदेश के सतना में एक सब इंजीनियर ने इस्तीफा दे दिया है। सब इंजियर ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हुए और खुद को अवैध वसूली का चैनल बताते हुए त्यागपत्र दे दिया है।इंजियर ने अपने त्यागपत्र में पद छोड़ने के पीछे अधिकारियों की तानाशाही ,अवैध वसूली जैसे कई आरोप लगाए है।लेकिन अब विभाग में इसे लेकर चर्चा का माहौल सरगर्म है।


दरअसल पूरा मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद विकासखंड अन्तर्गत आने वाले मौहारी सेक्टर का है। यहां पदस्थ सब इंजीनियर सतीश कुमार समेले को जिला पंचायत सीईओ के तरफ से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। इसका जवाब देते हुए इंजीनियर ने अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर जल्द से जल्द उसे मंजूर करने का आग्रह किया है।


तानाशाही से तंग आकर दिया स्तीफा


सब इंजीनियर सतीश कुमार ने अपने त्यागपत्र में नोटिस के जवाब में कहा कि वो अधिकारियों की तानाशाही से तंग आकर इस्तीफा दे रहे हैं। अपने इस्तीफे में उन्होंने यह भी लिखा है कि सब इंजीनियर एक ऐसा निरीह प्राणी है। जो अवैध रकम वसूल कर ऊपर तक के सभी चैनल को सप्लाई करता है। इसके अलावा भी सतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ अधिकारी हर जगह चंदा वसूली करते हैं और इसका भार इंजीनियरों पर जाता है।

एपीओ पर भी लगाए गंभीर आरोप


उन्होंने अपने त्यागपत्र में नागौद के ए पी ओ विकसिता साकेत पर भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि जिओ टैग के मामले में एपीओ ने मनमानी करते हुए बार-बार रिजेक्ट करने का कार्य किया है। इसकी शिकायत सरपंचों ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी से की थी। इसका आक्षेप उन पर लगाते हुए एडीओ उन्हें नाजायज परेशान कर रही है। बताया यह भी गया है कि एपीओ ने ही अधिकारियों से सब इंजीनियर की शिकायत की थी। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने इंजीनियर सतीश कुमार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया था।

समाज सेवा के लिए करता हूं नौकरी


कारण बताओं नोटिस मिलने के बाद इंजीनियर ने जवाब में जिला पंचायत सीईओ को 6 बिंदुओं में अपना जवाब भेजा है। इसमें सतीश लिखते हैं कि मैं एक सच्चा राष्ट्र भक्त हूं। जो नौकरी केवल समाज की सेवा और गरीबों के उत्थान के लिए करता हूं। अतः आपसे निवेदन है मेरा त्यागपत्र अविलंब स्वीकार कर मुझे सूचित करने की कृपा करें। अब इस मामले पर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी यह बता पाना तो मुश्किल है। फिलहाल में इंजीनियर सतीश कुमार समेले के त्यागपत्र ने जिला पंचायत में हड़कंप मचा दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.