ऐसी विधायकी मुझे नहीं करनी... थाने पर बैठकर बीजेपी विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को लिख दिया इस्तीफा

Updated on 11-10-2024 11:31 AM
सागर: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायकों की पुलिस अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई न करने से परेशान होकर विधायकों का गुस्सा अब फूटने लगा है। सागर के देवरी से भाजपा के कद्दावर विधायक बृजबिहारी पटेरिया गुरुवार शाम को किसी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए थाने में धरने पर बैठ गए थे। जब पुलिस अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो तैश में आकर उन्होंने लेटर हेड मंगवाया और वहीं से अपना इस्तीफा लिखकर विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया।

विधायक को भी एफआईआर लिखवाने में मशक्कत!


भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया के विधानसभा क्षेत्र में गौरझामर और केसली थाना आते हैं। केसली थाना क्षेत्र में वे किसी पीड़ित की तरफ से एफआईआर कराना चाह रहे थे। सूत्र बताते हैं कि पहले उन्होंने फोन पर भी केसली थाना प्रभारी से बात की थी। बावजूद इसके जब पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई तो वे खुद उसके साथ थाने पहुंच गए। यहां पर उनके कहने के बाद भी पुलिस अधिकारियों और अमले ने एफआईआर नहीं लिखी तो उनका पारा चढ़ गया। वे थाने से बाहर निकले और सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए। करीब घंटे भर बाद भी जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उन्होंने गाड़ी से लेटर हैड बुलाया और पेन से उस पर इस्तीफा की इबारत लिखकर विधानसभा अध्यक्ष को भिजवा दिया। पटेरिया के नजदीकी लोगों के अनुसार उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को व्हाट्सएप पर भी यह भेजा है।

सवा चार लाइन लिखकर दे दिया इस्तीफा!


देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने अपने लेटर हेड पर हाथ से इस्तीफा लिखा है। सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पीड़ित पक्ष के साथ केसली थाने आया था। पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं हो रही है, उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए आहत हूं, व्यथित हूं। इसलिए विधायकी से इस्तीफा दे रहा हूं।

कांग्रेस से भाजपा में आए थे पटेरिया


बृजबिहारी पटेरिया कांग्रेस से भाजपा में आए थे। पहले वे देवरी से ही कांग्रेस के टिकट पर विधायक बन चुके थे। बीते विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। शिवराज सिंह खेमे से उन्हें टिकट मिला था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव को शिकस्त दी थी।

पहले भी भाजपा के दो विधायक दर्द बयां कर चुके


बृजबिहारी पटेरिया ने इस्तीफा दे तो दिया, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष इसे स्वीकार कर लें, इसकी संभावना नहीं के बराबर है। हालांकि उनके इस कदम से पुलिस पर दबाव जरूर बनेगा। इधर बीते रोज ही रीवा मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अपनी सुनवाई न होने के कारण पहले आईजी ऑफिस पहुंचकर, फिर एसएसपी के सामने दंडवत हो गए थे। यह मामला काफी चर्चा में छाया है।

कुछ दिनों पहले सागर के नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया अपने इलाके में अवैध शराब, जुआ-सट्टा से परेशान होकर बार-बार पुलिस को ज्ञापन देते नजर आ रहे थे। कई महीनों तक ज्ञापन देने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। अब देवरी विधायक ने पुलिस का कार्यप्रणाली से आहत होकर इस्तीफा लिख दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.