तेरी तो नौकरी खा जाऊंगा... गरबा कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों की एंट्री के आरोप, बजरंग दल का हंगामा, पुलिसकर्मी को दी धमकी

Updated on 07-10-2024 11:44 AM
जबलपुर: शहर के जाबाली पैलेस में आयोजित पंखिड़ा गरबा इवेंट कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अचानक हंगामा खड़ा कर दिया। यह हंगामा बजरंग दल के स्थानीय नेता सुमित ठाकुर के नेतृत्व में हुआ, जहां दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करने लगे।

गरबा में मुस्लिम युवक होने का आरोप


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इवेंट में कुछ मुस्लिम युवक मौजूद हैं, जो गरबा में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजकों और पुलिस द्वारा बार-बार यह आश्वासन देने के बावजूद कि किसी भी मुस्लिम युवक को अंदर नहीं आने दिया गया है, बजरंग दल के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए।

इसके बाद उन्होंने दूसरा आरोप लगाया कि गरबा इवेंट में 'अश्लील गाने' बजाए जा रहे हैं और फूहड़ता हो रही है। पुलिस ने इस दावे को भी खारिज करते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का अश्लील गाना नहीं बज रहा है और सभी गतिविधियां मर्यादा में हो रही हैं। बावजूद इसके, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'संस्कृति की रक्षा' के नाम पर कार्यक्रम में हंगामा करना जारी रखा।

पुलिसकर्मी को दी धमकी


कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कार्यकर्ताओं ने पुलिस से भी उलझना शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान बजरंग दल नेता सुमित ठाकुर ने एक पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए कहा, 'तेरी तो नौकरी खा जाऊंगा।'

पुलिसकर्मियों ने संयम से संभाली स्थिति


पुलिसकर्मियों ने काफी संयम से स्थिति को काबू में किया और इस विवाद को आगे बढ़ने से रोका। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने संस्कृति की रक्षा के नाम पर कार्यक्रम स्थल पर गाली-गलौज और धमकी दी। पुलिस प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.