आईईएसए ने सेमीकंडक्टर सेक्टर से संबंधित मध्य प्रदेश सरकार की नीति की सराहना की
Updated on
25-02-2025 03:21 PM
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भोपाल में मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। आईईएसए (जिसका प्रतिनिधित्व इसके अध्यक्ष, अशोक चांडक और कई सदस्य करते हैं) के लिए इस उद्घाटन समारोह में शामिल होना और उसका गवाह बनना बहुत प्रेरणादायक अवसर रहा। यह महत्वपूर्ण अवसर मध्य प्रदेश की आर्थिक वृद्धि और विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आईईएसए पिछले कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में पहल करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डैवलपवमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) ने लगातार आईईएसए विज़न समिट और अन्य प्रमुख उद्योग पहलों में हिस्सा लिया है। आईईएसए के अध्यक्ष,अशोक चांडक ने बताया पिछले साल, आईईएसए ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमपीएसईडीसी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किएथे, जिससे राज्य की सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स नीति विकास में सहयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता को बल मिला। मध्य प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति को सफलतापूर्वक तैयार किया गया और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गईथी, जो कि एमओयू के ऐक्शन प्लान की कामयाबी का परिचायक है। यह सेमीकंडक्टर पॉलिसी मध्य प्रदेश में ईएसडीएम ईकोसिस्टम के विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईईएसए के अध्यक्ष श्री अशोक चांडक ने 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लिया और सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स पर एक पैनल चर्चा का संचालन किया। चर्चा के दौरान, उन्होंने पीसीबी मैन्युफैक्चरिंग, फैबलेस सेमीकंडक्टर डिजाइन, प्रोडक्ट डैवलपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर असैम्बली व टैस्टिंग और सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन सहित सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स ईकोसिस्टम के विभिन्न सैगमेंट्स को विकसित करने हेतु मध्य प्रदेश के लिए प्रमुख रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उद्योग जगत की मजबूत भागीदारी और मध्य प्रदेश राज्य के सक्रिय दृष्टिकोण के साथ, इस पहल से महत्वपूर्ण निवेश आकर्षित होने, रोजगार के अवसर पैदा होने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था दोनों में योगदान मिलने की उम्मीद है। आईईएसए मध्य प्रदेश सरकार, एमपीएसईडीसी, अधिकारियों और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डरों को इस जीआईएस व सेमीकंडक्टर पॉलिसी की उपलब्धि पर बधाई देता है और राज्य में ईएसडीएम क्षेत्र की वृद्धि और विकास को देखने के लिए तत्पर है।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…