वर्षा में सड़कों पर गोवंश द‍िखे तो ,माल‍िक के ख‍िलाफ कार्रवाई करेगा नगर निगम

Updated on 22-07-2024 01:19 PM
भोपाल। शहर की सड़कों पर वर्षा शुरू होने के बाद से गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि शहर के पशु चिकित्सालय और आसरा स्थलों पर भी इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में नगर निगम भोपाल ने गोवंश को छोड़ने वाले मालिकों से अपील की है कि वह उपयोग के बाद इस तरह खुला न छोड़ें।

साथ ही नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस, गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई करें। इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने वाले पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नगर निगम आयुक्त ने वर्षा के दौरान शहर में बेसहारा गोवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुस समीक्षा की और कहा कि इनकी वजह से आवागमन बाधित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर गोवंश के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है।

जिसमें नागरिकों के घायल होने के साथ ही गोवंश के घायल होने की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है। भोपाल नगर न‍िगम की गौवर्धन परियोजना शाखा द्वारा प्रतिदिन औसतन 30 गोवंश को आसरा और पशु चिकित्सालयों में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। जबकि पहले यह संख्या 10 के आसपास थी। तीन गुना होने के बाद भी में सुधार नहीं है। शहर में जगह जग गोवंश सड़कों पर नजर आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.