कांग्रेस सरकार बनी तो स्कूली बच्चों को 500 से 1500 रुपये मिलेंगे : प्रियंका गांधी

Updated on 12-10-2023 06:31 PM

मंडला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक स्कूली बच्चे को पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत हर महीने 500 रुपए से 1,500 रुपये दिए जाएंगे। कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के बच्चों को 500 रुपये दिए जाएंगे। फिर कक्षा-9 और कक्षा-10 के बच्चों को एक हजार रुपये और कक्षा-11 और कक्षा-12 के बच्चों को 1,500 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे।  

प्रियंका ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इस योजना का नाम पढ़ो और पढ़ाओ होगा। इस योजना के तहत प्रत्येक स्कूली बच्चे को प्रोत्साहन के तहत धनराशि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 15 महीने में कमलनाथ की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। 12 हजार बर्तन बैंक बनाए। कांग्रेस कुछ गारंटी लाई है। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपये महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे। किसानों को पांच हॉर्स पॉवर तक बिजली मुफ्त मिलेगी। हम मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाएंगे। जहां भी 50 फीसदी से ज्यादा आदिवासी हैं, वहां छठी अनुसूची लागू की जाएगी। बैकलॉग पदों पर तत्काल भर्ती होगी। पीएम आवास योजना की शहर और गांव में धनराशि अलग-अलग मिलती है। पीएम आवास योजना की धनराशि शहर और गांव में बराबर मिलेगी।

कांग्रेस की सरकार गिरने का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि पिछला जनादेश, धनादेश के बल पर बदल दिया गया। आपने साढ़े तीन साल में इनकी नीयत देख ली है। जो पार्टी घोषणा कर रही है, उनका रिकॉर्ड देखो। मेरा मानना है कि जनता से ज्यादा किसी में विवेक नहीं होता है। कोई कुछ भी कहे, आप सच्चाई को पहचानते हैं। मेरी दादी को आप याद करते हैं क्योंकि आपने सही नीयत को पहचाना। आपने उन्हें आगे बढ़ाया। उन्होंने आपको आगे बढ़ाया। मैं आपसे वोट नहीं जागरुकता मांगती हूं। जिस दिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, उस दिन से सही काम शुरू होगा। जो घोषणाएं की हैं, उसका रिकॉर्ड देखिए। हमने दूसरे राज्यों में कर के दिखाया है। 

प्रियंका ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इससे पता चलेगा कि हमारे देश में ओबीसी, आदिवासी, दलित समेत किस वर्ग के कितने लोग हैं। हम देश में गिनती करने को कह रहे हैं। दलित कितने हैं, आदिवासी कितने हैं, गिनती करो तभी पता चलेगा कि सही हो रहा है या नहीं हो रहा है। बिहार में गिनती की गई। पता चला कि 84 प्रतिशत लोग ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के हैं। जिनकी आबादी ज्यादा है, उन्हें पद और मौका नहीं मिल रहा है। हम चाहते हैं कि गिनती से लोगों के साथ न्याय हो सके। ये सरकार इतना भी नहीं करना चाहती। ये कहते हैं कि हम जनता और समाज को बांटना चाहते हैं। सच तो यह है कि हम सभी को न्याय देना चाहते हैं।प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की सरकार का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्र को एक ब्रांड बना दिया है। वहां की चीजें पूरे देश तक पहुंच रही हैं। वहां कोदो, रागी से बनी चीजें दिल्ली तक पहुंच रही हैं। आदिवासी पाठशालाएं हैं, जहां आपकी संस्कृति सिखाई जाती है। गौठान में रोजगार बनाई हैं, जिससे महिलाएं एक से छह लाख रुपये तक कमा रहीं है। आप नहीं चाहते कि एक ऐसी सरकार आए जो आपको समझे। वहां 67 वनोपज के लिए समर्थन मूल्य दिया जाता है। यहां भी सरकार आएगी तो तेंदुपत्ता के लिए चार हजार रुपये देंगे। यहां भी छग की तरह पेसा कानून लागू होगा।

प्रियंका गांधी जब मंच पर भाषण दे रही थी, तो मंडला के लोग भी बीच-बीच में भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक शख्स को मंच पर आमंत्रित किया और कहा- "आप जाइए यहां, मुझे बताते रहिएगा।"
प्रियंका ने कहा कि 225 महीनों की सरकार है और 250 घोटालें हैं। 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला की सड़क बीते 10 साल से बन रही है। यहां की सड़क के लिए गडकरी जी को माफी मांगनी पड़ी। स्कूल में घोटाला, भर्ती में घोटाला हर चीज में यहां घोटाला है। जब भर्ती की परीक्षा में घोटाला है तो नौजवान क्या करे। अगली पीढ़ी के लिए भी यहां कुछ दिख नहीं रहा। व्यापमं का जो घोटाला हुआ, उसमें कितने लोग मर गए, कोई जांच नहीं की। नर्मदा में घोटाला, महाकाल में घोटाला, मंदिर में जो मूर्ति लगाई उसमें घोटाला। थक नहीं गए हो आप, जो नेता होते हैं राजनीति में आते हैं, ये भावना लेकर आते हैं कि सेवा करेंगे। आपको भी लगता है गांव का है, करेगा। फिर मंच पर आकर कुछ भी कहानियां सुना रहे हैं> सच्चाई कुछ और है। नर्मदा मैया में घोटाला हो रहा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उन्हें सबक सिखाने का समय गया है। 
प्रियंका ने आरोप लगाया कि (शिवराज) अब कह रहे हैं सिलेंडर 500 में देंगे। फिर नाम बदलवाने जाओ तो चार हजार रुपये मांगते हैं। कांग्रेस की सरकार में 60 रुपये में राशन मिलता था। 425 रुपये में सिलेंडर मिलता था। 485 में राशन और सिलेंडर दोनों मिल जाता था। इतने साल से सरकार चल रही थी, तब 1125 रुपये का सिलेंडर मिलता था। हम 485 रुपये में दे रहे थे। इन्होंने मार्केटिंग अच्छी कर ली, महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दे रहे हैं। दवाई पर जीएसटी है। सीमेंट हर चीज पर जीएसटी है। पेट्रोल-डीजल महंगा। मैं समझ नहीं पा रही आप कैसे गुजारा कर पा रहे हैं। सारे पीएसयू तो दोस्तों को बेच दिए। मनरेगा, ग्रामीण रोजगार बंद कर दिया। एक तरफ रोजगार बंद दूसरी तरफ मंहगाई बढ़ गई है। हम सब जो यहां खड़े हैं आपकी वजह से खड़ें हैं। आप वोट नहीं दोगे तो हिम्मत है किसी की इस मंच पर आने की। अपनी शक्ति का इस्तेमाल करो, जागरुक बनो। ये जो खेल खेले जा रहे हैं आपके साथ, कितने पद खाली हैं। लेकिन यहां के नौजवान बेरोजगार हैं। भर्ती के घोटाले करते हैं भरना नहीं चाहते। 70 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। मंडला में अस्पताल नहीं हैं।
प्रियंका ने इस दौरान अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 'मैं इंदिरा जी की पोती हूं। मेरी जिम्मेदारी है मैं आपके सामने सच बोलूं। आपकी भी जिम्मेदारी है, आपके पूर्वज इस देश के लिए शहीद हुए। आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप ऐसी सरकार लाएं जो आपके लिए काम करे। 18 साल से यहां अस्पताल नहीं बनवा पाए, 10 साल में सड़क नहीं बनवा पाए। पूरे सीएचसी में आंख का डॉक्टर नहीं है। अगर एक सही सरकार होती है, सही नीयत होती है तो बहुत कुछ होता है। राजस्थान में चिंरजीवी योजना में 25 लाख रुपये तक का इलाज सरकार कराती है।
'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.