गौरव कलश रथयात्रा इन्दौर पहुंचे तो संपूर्ण इन्दौर इसका स्वागत करें : मुख्यमंत्री चौहान -

Updated on 28-11-2021 07:20 PM

इन्दौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बड़ौदा अहीर में क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा गौरव कलश यात्रा के रथ का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बड़ौदा अहीर से ग्वालियर जाते वक्त मुख्यमंत्री चौहान ने इन्दौर एयरपोर्ट पर अल्प विश्राम के दौरान सांसद शंकर लालवानी,

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं कलेक्टर मनीष सिंह से 4 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले टंट्या मामा स्मृति कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा की स्मृति में आयोजित किए जा रहे इस समारोह को भव्य रुप दिया जाए। 3 दिसंबर को जब गौरव कलश रथ यात्रा इन्दौर पहुंचे तो संपूर्ण इन्दौर इस रथ यात्रा का स्वागत करें।

सांसद लालवानी ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि गौरव कलश यात्रा के इन्दौर आगमन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर इन्दौर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी एवं जब कलश यात्रा इन्दौर पहुंचेगी तो पूरा इन्दौर जन सहभागिता के साथ इस यात्रा का स्वागत करेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि स्मृति कार्यक्रम के अवसर पर टंट्या मामा की कांस्य की मूर्ति का पातालपानी में अनावरण भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.