बहनें सशक्त होंगी तो अमरपाटन भी सशक्त होगा

Updated on 11-08-2023 01:29 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार प्रयास कर रही है। बहनें सशक्त होंगी तो अमरपाटन भी सशक्त होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल बुधवार को सतना जिले के अमरपाटन में प्रथम लोक अधिकार केन्द्र का शुभारंभ कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर हों। आज अमरपाटन क्षेत्र में 35 हजार महिलाएँ स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। इनमें से 7 हजार बहनें लखपति दीदी बन गई हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि आजीविका मिशन से जुड़ी हर दीदी की मासिक आय 10 हजार रूपये हो।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने विधायक कप कबड्डी का किया शुभारंभ

राज्य मंत्री श्री पटेल ने बुधवार को अमरपाटन में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कर कहा कि मध्यप्रदेश स्पोर्ट हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। क्षेत्र में पिछले 2 वर्षों से विधायक ट्रॉफी के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिला है। अमरपाटन में ओपन जिम की स्वीकृति मिल गई है। कबड्डी के लिये भी मैट जल्द उपलब्ध करायी जा रही है। रामनगर में करीब 3 करोड़ 75 लाख की लागत से इंडोर-आउटडोर स्टेडियम तैयार हो चुका है।

पौध-रोपण कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य मंत्री

राज्य मंत्री श्री पटेल ने रामनगर में "मेरी माटी-मेरा देश'' अभियान में नागरिकों के साथ पौध-रोपण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.