औद्योगिक समूहों का विश्वास जीता तो हर हाथ को मिल सकता है काम

Updated on 08-09-2023 01:10 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश 'बीमारू' से निकलकर विकासशील राज्य की श्रेणी में आ गया है। अब औद्योगिक समूहों का विश्वास जीतना होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम, बिना अनुमति उद्योग की स्थापना सहित जो वादे उद्योग जगत से किए हैं, उन्हें धरती पर उतारना होगा। उद्योग हितैषी माहौल बनाना पड़ेगा। उद्योगों की स्थापना से जुड़े विभागों के अधिकारियों की कार्य संस्कृति में सुधार लाना पड़ेगा। ऐसा हुआ तो मध्य प्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां सर्वाधिक निवेश होता है।

राज्य सरकार को यह भी विचार करना चाहिए कि जो बड़े उद्योग या कारखाने थे, वे बंद या सिकुड़ क्यों रहे हैं। इनकी भूमि पर भी नए सिरे से बड़े उद्योगों को आमंत्रण देना चाहिए। भोपाल का भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, नेपानगर अखबारी कागज कारखाना, आप्टिकल फाइबर का उत्पादन करने वाले आप्टेल जैसी संस्थाओं में भागीदारी बढ़ाना चाहिए। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को गति भी मिलेगी।

औद्योगिक भूमि प्रबंधन में किए सुधार

उद्योगों की समस्याओं के निराकरण के लिए उद्योग मित्र योजना 2004 लागू की गई है। लैंड बैंक बनाया गया। उद्योगों को रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने का प्रविधान है। भूमि आवंटन प्रक्रिया को आनलाइन किया गया है। 25 औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग इकाइयों को किस्तों में राशि जमा करने की सुविधा दी तो ई-बिडिंग प्रक्रिया को भी शामिल किया गया।

बीमार, बंद इकाइयों के पुनर्वास के लिए नियम किए सरल

प्रदेश में बीमार या बंद हो चुकी इकाइयों के पुनर्वास के लिए नियमों को सरल बनाकर उनके संवर्धन के लिए विशेष पैकेज देने का प्रविधान किया गया है। विभागीय सुविधाओं/ अनुमति के लिए एकल आवेदन और स्व-प्रमाणीकरण प्रणाली लागू की गई। उद्योग संवर्धन नीति 2014 के अंतर्गत सुविधाओं का लाभ लेने वाली इकाइयों को 70 प्रतिशत रोजगार मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को देने की अनिवार्यता की गई है।

मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसके द्वारा जीएसटी लागू होने पर सफलतापूर्वक टैक्स डी-लिंक इंसेंटिव का प्रविधान किया गया। खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य उद्योगों की तुलना में डेढ़ गुना अधिक निवेश प्रोत्साहन सहायता दी जा रही है। निर्यातक इकाइयों के लिए 1.2 गुना अतिरिक्त निवेश प्रोत्साहन सहायता का प्रविधान रखा है।

प्रदेश में अभी ये प्रमुख औद्योगिक नीतिगत सुधार हुए

नियम और प्रक्रियाओं को सरल कर प्रशासन को उद्योग मित्र बनाना।

उद्योगों में निरीक्षण की संख्या कम करना (इंस्पेक्टर राज को समाप्त करना)।

मप्र इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन एक्ट 2008 के अंतर्गत सिंगल विंडो क्लियरेंस के लिए समितियों का गठन।सिंगल विंडो सिस्टम से विभिन्न विभागों की 46 सेवाओं की अनुमति।

इन्वेस्ट पोर्टल के माध्यम से आनलाइन विभिन्न विभागों की सुविधा/सहायता।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों के लिए 165 सेवाएं।

औद्योगिक अधोसंरचना विकास के लिए यह भी किए प्रयास

इंडस्ट्रियल कारिडोर की स्थापना।

विशेष आर्थिक प्रक्षेत्र (एसईजेड) की स्थापना।

निर्यात संवर्धन के लिए मध्य प्रदेश ट्रेड प्रमोशन काउंसिल का गठन।

औद्योगिक केंद्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों, महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शनों से उत्कृष्ट अधोसंरचना से जोड़ा गया।

एक ही सेक्टर के उत्पादों के लिए क्लस्टर का विकास कर अधोसंरचना विकसित की गई, निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

बड़े उद्योगों को उद्योग परिसर तक सड़क, विद्युत एवं जल अधोसंरचना विकसित करने के लिए हुए व्यय की प्रतिपूर्ति की गई।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.