ट्रेन में बिजली बंद तो आरबीएस एप पर शिकायत से होगा निराकरण

Updated on 24-04-2023 12:21 AM

 रतलाम रेल मंडल में कर्मचारियों को आवास आवंटन की व्यवस्था आनलाइन करने के साथ ही अब रेल यात्रियों, कर्मचारियों सहित विभागों में बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण भी एप के माध्यम से होगा। रेल बिजली समाधान (आरबीएस) एप पर ही शिकायतें ली जाएगी। इसके लिए रेल मंडल के सभी विभाग प्रमुखों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे बोर्ड से मिले दिशा निर्देशों के बाद अब बिजली संबंधी शिकायतों को मैन्यूअली लेना बंद किया गया है।

गूगल प्ले स्टोर पर है उपलब्ध

दरअसल शिकायत का निराकरण समय सीमा में कराने के लिए पूरी कवायद की जा रही है। इसके लिए आरबीएस एप वर्ष 2022 में ही रेलवे ने लांच कर दिया था, लेकिन इसका उपयोग कम हो रहा था। इसके चलते अब रतलाम मंडल में पावर विभाग के सभी सेक्शन इंजीनियर सहित अन्य अमले को सीनियर डिविजनल इंजीनियर पावर कल्पना मीणा ने आरपीएस एप डाउनलोड करवाने व इसी पर शिकायतें लेने के निर्देशित किया है। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर अथवा क्यू आर कोड स्कैन करके डाउन लोड करके उपयोग किया जा सकता है।

यात्रियों के लिए भी मददगार

ट्रेन में पंखे, एसी, लाइट आदि बंद होने की शिकायत पर भी एप पर दर्ज की जा सकेगी। यात्री रेलवे बिजली समाधान एप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद उसके समाधान होने तक की स्थिति का ट्रैक रिकार्ड भी देख सकते हैं। शिकायत निस्तारण होने के बाद उपभोक्ता या यात्री गुणवत्तापूर्ण अपनी फीड बैक भी दर्ज करा सकते हैं। इस एप पर दर्ज होने वाली सभी शिकायतों की निगरानी रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा की जाती है। इसी तरह कर्मचारियों को क्वार्टर में बिजली की समस्या होती है। इसकी भी शिकायत कर सकते हैं। एप शिकायत होने के बाद अधिकारियों निगरानी में मामला रहेगा।

आवास का आवंटन भी आनलाइन

इससे पहले रतलाम रेलमंडल में कर्मचारियों को रेलवे क्वार्टर आवंटन की प्रक्रिया भी आनलाइन कर दी गई है। आनलाइन सिस्टम से पहले मैन्यूअली व्यवस्था में आवंटन में देरी के साथ ही आवास लेने व खाली करने की जानकारी भी देर से अपडेट होती थी। कई बार आवास का मिलने के बाद भी कर्मचारी के खाते से आवास किराये की राशि का कटोत्रा नहीं हो पाता था।

आनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब आवास का कब्जा लेने या खाली करने की तारीख से ही किराये की राशि जुड़ती है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद रेलवे को आवास किराये के रूप में पांच लाख रुपये की राशि भी रिकवरी के तौर पर प्राप्त हुई है।

रेलवे में यात्री सुविधाओं सहित आंतरिक कामों के लिए भी तकनीकी तौर पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे कम समय में निराकरण हो जाता है। - खेमराज मीणा, जनसंपर्क अधिकारी, रेल मंडल रतलाम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.