उज्जैन दर्शन के लिए जा रहे हैं तो रहे सावधान, श्रद्धालुओं को चोर बना रहे निशाना

Updated on 27-07-2023 12:31 PM
 उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार को चोरों ने फिर वारदातों को अंजाम दिया। शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बैग, कपड़े व मोबाइल चोरी होने की आधा दर्जन वारदात हुई है। लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इसके अलावा रेती घाट पर भी महादेव मंदिर के बाहर से महिलाओं के बैग चोरी हो गए।


नदी से निकले तो बैग और कपड़े गायब थे

महाकाल पुलिस ने बताया कि मंगलवार को छतरपुर निवासी धर्मेंद्र दुबे स्वजन के साथ उज्जैन दर्शन करने के लिए आए थे। यहां शिप्रा नदी में स्नान के दौरान रामघाट पर कपड़े व बैग रख दिया था। स्नान के बाद जब वापस नदी से निकले तो घाट पर रखा बैग व कपड़े गायब थे। पेंट की जेब में मोबाइल व पांच हजार रुपये रखे हुए थे।


कपड़े और बैग हो रहे चोरी

इसी प्रकार चोरों ने युवराजसिंह निवासी बांसवाड़ा राजस्थान का भी बैग चोरी कर लिया। युवराज अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। उसके बैग में 21 हजार रुपये व मोबाइल रखा हुआ था। वहीं महेश गोस्वामी निवासी कालापीपल शाजापुर का भी बैग गायब हुआ है। इसमें आठ हजार रुपये व मोबाइल रखा था। तीन अन्य लोगों के भी कपड़े व बैग चोरी हुए हैं। मगर बाहरी यात्री होने के कारण वह थाने शिकायत करने नहीं गए।


श्रद्धालुओं ने संदिग्ध को पकड़ा

एक संदिग्ध को लोगों ने पकड़ा श्रद्धालुओं के रुपये, मोबाइल व बैग चोरी होने की छह वारदातों से घाट पर हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों की तलाश शुरू की और एक संदिग्ध कमलेश निवासी जबलपुर को पकड़कर थाने ले गए। लोगों का कहना था कि संदिग्ध आरोपित का साथी भाग निकला है। उसके पास ही चोरी गए रुपये व मोबाइल रखे हुए हैं।



पूजन करने के बाद बाहर निकले तो बैग गायब थे

पुलिस कमलेश से पूछताछ में जुटी है। महिलाओं के बैग भी चोरी अधिक मास में महिलाएं 84 महादेव की पूजा कर रही हैं। मंगलवार को कई महिलाएं रेती घाट पर स्थित महादेव मंदिर में पूजन करने के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने बैग मंदिर के बाहर रख दिए थे। महिलाएं पूजन करने के बाद बाहर निकली तो दो बैग गायब थे। दो युवक बैग ले जाते हुए नजर आए थे। जिस पर कुछ लोगों ने पीछाकर एक युवक को पकड़कर कृष्णा प्रजापत निवासी देवगुराड़िया का बैग् जब्त किया है। आरोपित को पुलिस को सौंपा गया है।


महाकाल सवारी में भी 20 से ज्यादा मोबाइल चोरी

महाकाल सवारी के दौरान सोमवार को 20 से ज्यादा मोबाइल चोरी होने की वारदात हुई है। लोगों ने महाकाल व खाराकुआं थाने में इस संबंध में शिकायत की है। बता दें कि दूसरी सवारी के दौरान पांच से ज्यादा चेन व 25 से अधिक मोबाइल चोरी हुए थे। पुलिस का कहना है कि गुना के कुछ संदिग्ध चोरों को हिरासत में लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.