वैक्सीन के डोज लगवा चुके तो फ्लाइट में आपको मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल। एक ओर सरकार कोविड-19 की वैक्सीन लगाने को लेकर समय-समय पर आमजन को जागरूक कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर लोग वैक्सीन लगाने को प्रेरित हों, इसके लिए कुछ जगहों पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इंडिगो से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए कंपनी ने वैक्सी फेयर स्कीम की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत यदि यात्री कोरोना वैक्सीन लगवा चुका है और उसके पास दोनों सर्टिफिकेट हैं तो उसे फेयर यानी किराए में 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। ये सर्टिफिकेट यात्री को एयरपोर्ट पर दिखाना होंगे। कंपनी की ओर से ये छूट प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर  और जबलपुर के यात्रियों को दी जा रही है।
स्टूडेंट के लिए 10 किलो लगेज की अतिरिक्त छूट
इंडिगो एयरलाइन ने स्टूडेंट के लिए भी खास छूट निकाली है। आमतौर पर फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्री अपने साथ 15 किलो वजनी लगेज ले जाने की छूट रहती है। पर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 10 किलो वजन अतिरिक्त ले जानेे की छूट दी है। यानी स्टूडेंट 25 किलो लगेज ले जा सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्री को स्टूडेंट आइडी दिखाना पड़ेगा।
अच्छा रिस्पांस मिल रहा है
कोरोना वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की ओर से वैक्सी फेयर स्कीम की शुरूआत की गई है। इसका काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, यात्री अपने साथ सर्टिफिकेट ला रहे हैं और किराए में 10 फीसदी छूट का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट के लिए आइडी दिखाने पर 10 किलो अतिरिक्त लगेज ले जाने की छूट भी दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.