अंगुली पर स्याही लगाने से मना किया तो नहीं कर पाएंगे मतदान

Updated on 17-11-2023 02:22 PM
जबलपुर। विधानसभा चुनाव में शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके 48 घंटे पहले बुधवार शाम छह बजे प्रचार का शोर-गुल थम गया। इधर जबलपुर जिले के आठ विधानसभा में जिला निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड से लेकर सर्विलेंस टीम सक्रिय गई।

प्रशासन ने 280 से ज्यादा टीमों को फील्ड मे दौड़ा दिया

तय नियमावली का पालन करने प्रशासन ने 280 से ज्यादा टीमों को फील्ड मे दौड़ा दिया। किसी ने रातभर गश्त कर प्रत्याशियों के प्रचार के शोर-गुल पर नजर लगाई तो कोई वीडियोग्राफी कर हर तस्वीर को कैमरे में कैद करता रहा। निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर दिशा-निर्देशों को जारी कर दिया, जिसमें कहा गया कि विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे

इन्हें मिलेगा मतदान केंद्र में प्रवेश

मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के अलावा केवल ऐसे व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे जिन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमति दी गई है । इनमें मतदान अधिकारी, निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, उम्मीदवार, उसका निर्वाचन अभिकर्ता शामिल हैं। इनके साथ ही मतदाता के साथ में गोद में यदि कोई बच्चा है तो उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग मतदाता जो बिना सहायता के चल फिर नहीं सकते, वो भी अपने साथ सहायक को ले जा सकता है। वहीं बुधवार सुबह से ही जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि में बनाए गए मतगणना केंद्र में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भीड़ दिखने लगी थी। इधर चुनाव ड्यूटी में लगे 9 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को आठ विधानसभा में बने 2132 मतदान केंद्र ले जाने 800 से ज्यादा बसें खड़ी थीं।

रात आठ बजे पता चला कहां लगी है ड्यूटी

बुधवार रात को कर्मचारियों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए उन्हें पता चला कि उनकी ड्यूटी किस मतदान केंद्र में लगी है। इस व्यवस्था के तहत विधानसभावार आबंटित मतदान दलों को अंतिम दौर की रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया से मतदान केंद्र आबंटित किए गए। इस बार मतदान केंद्र पर और मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थानों पर मतों की याचना पर प्रतिबंधित लगाया है। आयोग ने मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में शासकीय सूचनाओं के अलावा किसी अन्य तरह की सूचनाओं या चिन्हों के प्रदर्शन पर भी रोक लगाई है । मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश- राज्य शासन ने मध्यप्रदेश में विधानसभा आम चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार 17 नवम्बर को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित किया है।

आज से मिलेगी मतदान सामग्री

चुनाव कराने नियुक्त मतदान दलों को ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों सहित मतदान कराने के लिए सभी जरूरी सामग्री का वितरण गुरुवार सुबह 7 बजे से होगा। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से मतदान सामग्री लेने के बाद मतदान दलों रवाना होंगे। मतदान दलों को मतदान सामग्री के वितरण के लिए विवि परिसर में जिले की हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग वितरण केंद्र बनाए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए मतदान केंद्र स्तर पर टेबल लगाई जा रही हैं । मतदान अधिकारी अपने मतदान केंद्र से सबंधित टेबल के सामने लगी कुर्सी पर बैठकर ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट और सभी जरूरी सामग्री प्राप्त करेंगे ।

कलेक्टर ने लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह भी मौजूद थीं । मतदान दलों को सामग्री का वितरण के लिए प्रत्येक पन्द्रह से बीस टेबल पर छह-छह कर्मचारियों है, जिनकी संख्या 800 है। इन कर्मचारियों को बकायदा प्रशिक्षण भी दिया गया । कहीं कोई चूक न हो इसके लिए मतदान सामग्री वितरण की बुधवार को रिहर्सल भी की गई । सामग्री वितरण के दौरान इन कर्मचारियों की मदद के लिए मास्टर ट्रेनर्स और सेक्टर अधिकारी भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे । मतदान के बाद मतदान दलों से मतदान सामग्री वापस प्राप्त करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं कर्मचारियों की होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.