रिश्ता बचाना है तो चलो... इंदौर में मदद करने के नाम पर नाबालिग के साथ दो दोस्तों ने किया गंदा काम

Updated on 15-11-2024 11:42 AM
इंदौर : शहर की 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके पूर्व प्रेमी के दो दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार किया। इन लोगों ने पीड़िता को मदद का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। फिर नाबालिग को उसके एक्स बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते को बचाने का वादा किया। मल्हारगंज पुलिस ने बुधवार रात 16 और 17 वर्षीय दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

मामले को लेकर अतिरिक्त डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता और उसके पूर्व प्रेमी के बीच अनबन थी। छह महीने पहले उन्होंने बातचीत बंद कर दी थी। हाल ही में एक आरोपी ने उससे संपर्क किया और उसके एक्स बॉयफ्रेंड के साथ उसके रिश्ते सुधारने का वादा किया। उसने उस पर विश्वास कर लिया। 3 नवंबर को आरोपी ने उसे कालका माता मंदिर में मिलने के लिए मैसेज किया और कहा कि वह उसके साथ मुलाकात का प्रबंध करेगा।

आरोपी ने यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया


जब लड़की सुबह 10 बजे पहुंची तो उसने पाया कि उसे बुलाने वाले लड़के के साथ एक और युवक भी वहां मौजूद था। डीसीपी शर्मा ने आगे कहा कि वे उसे कावेरी नगर के एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ गलत काम किया। फिर यौन उत्पीड़न का एक वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वे इसे वायरल कर देंगे।

ऐसे सामने आया मामला


सदमे में आकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। बुधवार को उसने अपनी मां को सारी बात बताई और माता-पिता उसे तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गए, जहां अधिकारियों ने उन्हें मल्हारगंज पुलिस स्टेशन भेज दिया। मल्हारगंज पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया और आरोपियों को अपहरण, 16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार, सहमति देने में असमर्थ महिला से बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.