IFS सर्विस मीट आज से, CM करेंगे शुभारंभ:वन्य प्राणी इतिहासकार रजा काजमी को सुनेंगे अफसर; ग्रुप डिस्कसन के बाद कल्चरल प्रोग्राम

Updated on 10-01-2025 12:08 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी के पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आईएफएस सर्विस मीट का शुभारंभ करेंगे। सर्विस मीट के पहले दिन वानिकी सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है।

सर्विस मीट कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद ग्रुप डिस्कशन किया जाएगा, जिसमें वनों की सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर चर्चा की जाएगी।

पहले दिन होगा कल्चरल प्रोग्राम

आईएफएस सर्विस मीट का यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलने वाला है। पहले दिन दोपहर बाद कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन सुबह से शाम तक भेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आईएफएस अधिकारी और उनके परिजन अलग-अलग खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

सर्विस मीट के शुभारंभ के मौके पर खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय के सभागार में अपर मुख्य सचिव (वन) अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव और आईएफएस अधिकारियों व परिजनों की उपस्थिति में रजा काजमी (वन और वन्य प्राणी इतिहासकार) का उद्बोधन होगा।

इस कार्यक्रम में आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष विभाग की योजनाओं की जानकारी देंगे। गौरतलब है कि पिछले साल आईएफएस सर्विस मीट की तीन बार तारीख बदली गई थी और अंततः इसे स्थगित कर दिया गया था।

भोपाल में तीन दिनी आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। शनिवार को बोट क्लब पर रेस में अफसरों ने परिवार के साथ नाव चलाई थी। इसके बाद जुंबा डांस करते हुए थिरके भी। शनिवार दोपहर में अरेरा क्लब में फुटबॉल, कैरम, फन गेम्स समेत अन्य एक्टिविटी हुई थी।

कई आईएएस अधिकारी अपनी टीम के साथ व्यंजन बनाने की कुकिंग कॉम्पिटिशन में भी शामिल हुए थे। रात में डीजे नाइट का प्रोग्राम में फैमिली के साथ डांस किया। दो साल बाद हो रही सर्विस मीट को लेकर इस बार अफसरों और उनके परिजनों में उत्साह दिखा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.