विश्व पर्यावरण दिवस पर आईआईए इंदौर सेंटर द्वारा पर्यावरण जागरूकता के साथ आर्किटेक्ट्स एवं डिज़ाइनर्स के लिए विशेष एआई सेमिनार

Updated on 03-06-2026 06:23 PM

इंदौर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ वास्तुकला एवं डिज़ाइन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों से प्रतिभागियों को परिचित कराना है। 5 जून को होने वाले इस तीन घंटे के सेमीनार में जिसमें शहर के आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स एवं कन्स्ट्रक्शन प्रोफेशनल्स एकत्रित होंगे।

कार्यक्रम की संयोजक एवं आईआईए इंदौर सेंटर की सचिव आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के ने बताया कि यह सेमिनार आर्किटेक्ट सोमाली सिन्हा द्वारा संचालित किया जाएगा, जो प्रतिभागियों को एआई के व्यावहारिक उपयोगों एवं उद्योग में उसके बढ़ते प्रभाव के बारे में मार्गदर्शन देंगी। आने वाले समय में एआई इसकी क्या भूमिका रहने वाली है। सेमिनार में एआई आधारित डिज़ाइन टूल्स, प्रेज़ेंटेशन तकनीक, कंटेंट क्रिएशन, विज़ुअलाइज़ेशन, कार्यक्षमता बढ़ाने के उपाय तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

आईआईए इंदौर सेंटर के अध्यक्ष आर्किटेक्ट नितिन घुले ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचार के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।

आईआईए इंदौर सेंटर के कोषाध्यक्ष अर्पित काबरा ने कहा कि आईआईए इंदौर सेंटर का यह प्रयास आर्किटेक्ट्स  को पर्यावरणीय संवेदनशीलता, इनोवेशन और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.