आईआईएसईआर भोपाल में 378 स्नातक छात्रों की उपस्थिति में मनाया गया 10वां दीक्षांत समारोह

Updated on 08-07-2023 11:27 PM

भोपाल : भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान भोपाल (आईआईएसईआर भोपाल) द्वाराआज (जुलाई 2023)को आयोजितकिये गए 10वें दीक्षांत समारोह के दौरान 378 छात्रों (269 छात्रऔर 109 छात्रा) को विभिन्न विषयों के लिए उपाधियाँ डिग्रियां प्रदान की गई

इस अवसर पर श्री वात्सल्य शरण (बीएस-एमएसभौतिकी विभाग) को सर्वोत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 2023 के राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया वहीं श्री पदमानव बरुआ (बीएस-एमएसजैविक विज्ञान विभाग) को बीएस-एमएस (दोहरी डिग्री) के सभी विषयों में उत्कृष्ट उपलब्धि और बेहतरनेतृत्व के लिएनिदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया

स्नातक करने छात्रों की संख्या268 बीएस-एमएस (दोहरी डिग्री),67 पीएचडी, 36 बीएस,7 एमएस

 प्रोफेसर दीपक धरप्रतिष्ठित प्रोफेसर एमेरिटस और एनएएसआई-वरिष्ठ वैज्ञानिकआईआईएसईआर पुणे ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।प्रोफेसर ज्येष्ठराज भालचंद्र जोशीअध्यक्षशासक मण्डलआईआईएसईआर भोपालपूर्व निदेशकआईसीटी मुंबई द्वारा हाइब्रिड मोड में कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। कार्यवाहक कुलसचिव श्री गौरव अवस्थी द्वारा दीक्षांत समारोह-2023 की शैक्षिक शोभायात्रा का नेतृत्व किया गया। डॉ. राम कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले एवं डॉ. स्निग्धा ठाकुर,सह-अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले द्वारा समारोह का संचालन किया गया।

आईआईएसईआर भोपाल के निदेशक प्रो. शिवा उमापति ने दीक्षान्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा संस्थान शीर्ष स्थान की दिशा में आगे बढ़ रहा है और हम अपने प्रयासों से अगले पाँच वर्षों में शीर्षस्थ 10 प्रतिशत स्थानों में पहुँच जाएंगे । हम सदैव अपने छात्रों को नवाचार (इनोवेशन) के लिए उत्साहित करते हैं ताकि वे पेटेंट के रूप में अपनी बौद्धिक संपदा का लोहा मनवा सकें । हमारे पास पहले से ही 30 नवाचार (इनोवेशन) जनित तकनीक है और पाँच पेटेन्ट स्वीकार हो चुके हैं ।

प्रो. शिवा उमापति ने आगे समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सदैव अपने छात्रों को उनके स्नातक एवं परा-स्नातक पाठ्यक्रमों के दौरान अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रमों को चुनने का अवसर देने का प्रयास करते हैं । हमारे कई छात्रों को  फ्राँस की ईएनएस इन्टर्नशिप, Charpakलैब स्कालरशिप, जर्मनी की DAAD 2023 समर इन्टर्नशिप, MITACS ग्लोबलिंक रिसर्च इन्टर्नशिप कनाडा तथा एफआरटी 2023 समर इन्टर्नशिप, एएनयू, आस्ट्रेलिया जैसी इन्टर्नशिप एवं फैलोशिप प्राप्त हुई है । हम अपने छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में अवसर दिलाने के निरन्तर प्रयासरत हैं ।

आईआईएसईआर भोपाल देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगस्त 2022 से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र (2022-2023) के दौरान सभी विभागों के विभिन्न कार्यक्रमों में 486 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। वहीं जनवरी 2023 में 46 छात्रों के एक और समूह को पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश दिया गयाकुल मिलाकर शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए कुल 532 छात्रों का प्रवेश दिया गया।

दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. दीपक धर, विशिष्ट प्रोफेसर एमेरिट्स एवं राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी -वरिष्ठ वैज्ञानिक, आईआईएसईआर पुणे ने दीक्षित छात्रों के दीक्षान्त भाषण देते हुए कहा कि उन्हें आज उपाधि प्रदान की गई है और इस अवसर पर उन्हें दो महत्वपूर्ण बातों का संज्ञान लेना होगा और वे हैं – वैज्ञानिक प्रवृतियों का संवर्धन तथा नैतिकता का विस्तार । उन्होंने कहा कि हम विश्वास करते हैं कि मानव जाति की कोई भी पीढ़ी पिछली पीढ़ी के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्षम है । इसके लिए हम विभिन्न संभवानाओं को खोजते हैं और इसे और अधिक प्रासंगिक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रयास करते हैं । प्रो. धर ने आगे कहा कि पिछली पीढीयों ने ज्ञान भंडार एवं ज्ञान व्यवस्था को बनाने में मदद की है जोकि निरन्तर विकसित हो सकती है । इसीलिए आप जैस छात्रों को इसे निरन्तर आगे बढाते रहना होगा 

10वें दीक्षांत समारोह के पदक विजेता :  राष्ट्रपति स्वर्ण पदक : यह पदक बीएस-एमएस (दोहरी डिग्री) पाठ्यक्रम के सभी विषयों में स्नातक कक्षा में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन करनेके लिए प्रदान किया जाता है। 5-वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा करने पर उच्चतम सीपीआई पाने वाले छात्र को इस पदक से सम्मानित किया जाता है।

निदेशक स्वर्ण पदकयह पदक बीएस-एमएस (दोहरी डिग्रीपाठ्यक्रम की स्नातक कक्षा के सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार सीपीआई और छात्र गतिविधियों (विभाग के भीतर सह-पाठ्यक्रमपाठ्येतरखेल और छात्र गतिविधियों) में भागीदारी पर आधारित होताहै।

सर्वश्रेष्ठ पीएच.डी. थिसिस पुरस्कार : दक्षता पदकयह पदक बीएस और बीएस-एमएस (दोहरी डिग्री) पाठ्यक्रमों के प्रत्येक विषयों में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन करने पर प्रदान किया जाता है। संबंधित पाठ्यक्रम के पूरा होने पर दिए गए विषयों में उच्चतम सीपीआई स्कोर पाने वाले छात्रों को उनविषयों में दक्षता पदक से सम्मानित किया जाता है।

आईआईएसईआर भोपाल 15 वर्षों से अधिक की अपनी इसछोटी सी यात्रा में वैश्विक शिक्षा जगत में खुद को एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। संस्थान में स्नातक और स्नातक दोनों संकाय के फैकल्टी और छात्र हैंजो विज्ञान के सभी विषयों और अंतःविषय कार्यक्रमों में सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

संस्थान में शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के दौरान विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में बीएसबीएस-एमएसपीएचडी और एकीकृत पीएचडी कार्यक्रमों में कुल2194 छात्रों के लिए सीटों की क्षमताहै। कुल छात्रों में से 37% से अधिक महिलाछात्रायें हैं। अब तक कुल 1586 छात्रों ने आईआईएसईआर भोपाल से स्नातक किया है।

वर्तमान समयमेंसंस्थान द्वारानिम्नलिखित कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं:  *  केमिकल इंजीनियरिंगडेटा साइंस और इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस [बीएस] कार्यक्रम। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान और आर्थिक विज्ञान। *  बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस, [बीएस-एमएस (दोहरी डिग्री)] जैविक विज्ञानरसायन विज्ञानपृथ्वी और पर्यावरण विज्ञानगणित और भौतिकी में कार्यक्रम। *  जैविक विज्ञानरसायन विज्ञान और गणित विभाग में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी)।* गणित और भौतिकी विभाग में एकीकृत पीएचडी कार्यक्रम। * जैविक विज्ञानकेमिकल इंजीनियरिंगरसायन विज्ञानडेटा विज्ञान और इंजीनियरिंगपृथ्वी और पर्यावरण विज्ञानआर्थिक विज्ञानइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञानमानविकी और सामाजिक विज्ञानगणित और भौतिकी विभाग में पीएचडी कार्यक्रम।

शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 में कुल 2194 छात्रों का नामांकन किया गया। इसमें 417 बीएस, 1167 बीएस-एमएस, 14 एमएससी, 81 एकीकृत पीएचडी और 515 पीएचडी छात्र शामिल हैं।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.