ड्रिंक हिल बार में मिली थी अवैध बीयर, एक दिन के लिए लाइसेंस निलंबित

Updated on 20-10-2023 12:55 PM
भोपाल । राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में स्थित ड्रिंक हिल बार में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध बीयर बरामद करते हुए प्रकरण दर्ज किया था। मामला जब कलेक्टर न्यायालय में पेश किया तो कलेक्टर ने नोटिस जारी कर संचालक से जवाब मांगा था, लेकिन वह संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आबकारी ने एक दिन के लिए बार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

जवाब से असंतुष्ट होने पर की कार्रवाई

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को ड्रिंक हिल रेस्तरां एंड बार में टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बीयर की 63 बोतलें बरामद की थीं। इनके बारे में संचालक के पास कोई जानकारी नहीं थी। इससे आबकारी विभाग ने प्रकरण बनाकर कलेक्टर न्यायालय में पेश कर दिया था। न्यायालय ने बार संचालक मयंक चावला को नोटिस देते हुए जवाब मांगा था, लेकिन वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। इसी से बार के लाइसेंस को 20 अक्टूबर शुक्रवार के लिए निलंबित किया गया है। वहीं अवैध बीयर को नष्ट करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

पांच रुपये अधिक में बेची बीयर, ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना

आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर स्थित शराब दुकान पर आठ अगस्त को टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बीयर की बोतल 210 रुपये में संचालक द्वारा बेची जा रही थी। जबकि उसका निर्धारित मूल्य 205 रुपये है।आबकारी ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में पेश किया था।कलेक्टर ने दुकान ठेकेदार लाइसेंसी मेसर्स ग्वालियर लिकर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इससे 21 अक्टूबर शनिवार के लिए शराब दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.