स्मार्ट सिटी क्षेत्र में चल रहा था अवैध गैस रीफिलिंग स्टेशन, 95 सिलेंडर जब्त

Updated on 12-10-2023 12:36 PM
भोपाल। टीटीनगर के स्मार्ट सिटी क्षेत्र में खंडहर पड़े आवासों में अवैध गैस रीफिलिंग स्टेशन संचालित किया जा रहा था। बुधवार को खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने यहां छापामार कार्रवाई की। जहां से टीम ने 95 अवैध रसोई गैस सिलेंडर जब्त करते हुए दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यहां पहले भी करीब तीन बार कार्रवाई हो चुकी है लेकिन जेल से छूटते ही आरोपित फिर से इन खंडहर आवास में कारोबार शुरू कर देते हैं।
खाद्य अधिकारियों ने बताया कि प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्मार्ट सिटी क्षेत्र में खंडहर पड़े शासकीय आवासों में अवैध गैस रीफिलिंग स्टेशन संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। टीम ने बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे यहां दबिश दी और मौके से चार लोडिंग आटो, एक मारूति वैन, एक बोलेरो पिकअप, 54 भरे घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, 37 खाली घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, चार आंशिक भरे रसोई गैस सिलेंडर, तीन इलेक्ट्रानिक तौल कांटे और तीन इलेक्ट्रानिक गैस अंतरण मशीन जब्त की। यहां से दो आरोपितों को भी पकड़ा गया है, जिनके उन्होंने अपने नाम आदर्श त्रिवेदी एवं अंसार बताए हैं। जबकि इसका मुख्य संचालक शानू खान है, जो मौके पर मौजूद नहीं था। खाद्य विभाग ने शानू, आदर्श एवं अंसार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण बनाया है। जिसे जल्द ही कलेक्टर न्यायालय में कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अवैध कारोबार का मुख्य संचालक शानू है जो कभी मौके पर नहीं आता है। फोन पर ही अपने अधीन कर्मचारियों से काम करवाता है। पूर्व में तीन से चार बार कार्रवाई करते हुए एफआइआर तक दर्ज कराई जा चुकी है।

बुक एंड कुक एजेंसी संचालक की निकली पिकअप

मौके से जब्त पिकअप से 31 खाली एवं नौ भरे गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। यह वाहन और सिलेंडर बुक एंड कुक एचपी गैस एजेंसी के होना पता चला है। इस कारण उक्त गैस एजेंसी के संचालक दिनेश तिवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

टीम के सामने ही चार आटो पहुंचे गैस भरवाने

मौके पर टीम के सामने ही चार आटो चालक अवैध रीफिलिंग स्टेशन से गैस भरवाने पहुंचे थे। इस कारण उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैं तो उन्होंने बताया कि वह हमेशा यहीं पर गैस भरवाने आते हैं। उनको करीब 95 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गैस दी जाती है।

जानकर भी अनजान बने रहते हैं जिम्मेदार

- खंडहर में संचालित अवैध रिफिलिंग स्टेशन संचालकों पर पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस, प्रशासन के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी रहती है। इसके बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं करते हैं। यही वजह है कि वे जेल से छूटते ही अवैध धंधा फिर शुरू कर देता है।

- अवैध रीफिलिंग के लिए संचालक को किन-किन गैस एजेंसी से सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। पूर्व से लेकर अब तक यह पता लगाने का प्रयास भी जिम्मेदारों ने नहीं किया है।

- 10 हजार आबादी के बीच संचालित हो रहे स्टेशन कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन न तो स्थानीय पुलिस इस पर ध्यान देती है और न ही खाद्य अमला जिम्मेदारी निभाता है।

माता मंदिर क्षेत्र में स्थित खंडहर शासकीय आवासों से अवैध गैस रीफिलिंग का कारोबार किया जा रहा था। मौके से कुल 95 गैस सिलेंडर, तीन एवं चार पहिया वाहन जब्त किए गए हैं। प्रकरण बनाकर कलेक्टर न्यायालय में आरोपितों पर सख्त कार्रवाई कराने के लिए पेश किया जाएगा।

- मीना मालाकार, जिला आपूर्ति नियंत्रक

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.