स्मार्ट सिटी क्षेत्र में संचालित हो रहा था अवैध रिफलिंग सेंटर

Updated on 17-01-2024 12:12 PM

भोपाल। शहर में अवैध रिफलिंग का कारोबार रिहयाशी क्षेत्रों में धड़ल्ले से किया जा रहा है।जिससे रहवासियों की जान पर खतरा बना रहता है। टीटीनगर के स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्थित शासकीय खंडहर आवासों में मंगलवार को एक बार फिर राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रिफलिंग सेंटर पकड़ा है। जहां से लगभग 20 घरेलू सिलेंडर और एक कार जब्त की गई है। बता दें कि इसी जगह पर तीन महीने पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने अवैध रिफलिंग सेंटर पकड़कर कार्रवाई की थी।

जानकारी के अनुसार खाद्य एव राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा पानी की टंकी के पास खंडहर शासकीय आवासों में अवैध रिफलिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है।जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 10 भरे, एक आंशिक भरा और नौ खाली घरेलू सिलेेंडर, दो गैस अंतरण मशीन, एक इलेक्ट्रानिक तौल कांटा और एक कार जब्त की है।टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि अवैध गैस रिफलिंग का संचालन मोहम्मद अंसार और उसके कर्मचारी संजय यादव एवं विकास यादव के द्वारा किया जा रहा था।इनके खिलाफ टीम द्वारा प्रकरण बनाकर कलेक्टर न्यायालय में आगामी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

12 अक्टूबर को किए थे 95 सिलेंडर जब्त

स्मार्ट सिटी क्षेत्र से 12 अक्टूबर 2023 को भी टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रीफिलिंग सेंटर से चार लोडिंग आटो, एक मारूति वैन, एक बोलेरो पिकअप, कुल 95 गैस सिलेंडर, तीन इलेक्ट्रानिक तौल कांटे और तीन इलेक्ट्रानिक गैस अंतरण मशीन जब्त की थी। टीम ने आरोपित आदर्श त्रिवेदी एवं अंसार को पकड़ा था। इसमें भी प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में पेश किया गया था।

खंडहर में अवैध सेंटर, नजरअंदाज कर रहे जिम्मेदार

- खंडहर में संचालित अवैध रिफिलिंग स्टेशन संचालकों पर पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस, प्रशासन के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी रहती है। इसके बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं करते हैं। यही वजह है कि वे जेल से छूटते ही अवैध धंधा फिर शुरू कर देता है।

- अवैध रीफिलिंग के लिए संचालक को किन-किन गैस एजेंसी से सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। पूर्व से लेकर अब तक यह पता लगाने का प्रयास भी जिम्मेदारों ने नहीं किया है।

- 10 हजार आबादी के बीच संचालित हो रहे स्टेशन कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन न तो स्थानीय पुलिस इस पर ध्यान देती है और न ही खाद्य अमला जिम्मेदारी निभाता है।

इनका कहना है

खंडहर शासकीय आवासों से पूर्व में भी अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पकड़ा चुका है। आराेपितों ने फिर से अवैध सेंटर शुरू कर दिया था, जिससे पुन: कार्रवाई करते हुए सिलेेंडर सहित अन्य सामान जब्त किया है।आगे से यह संचालित न हो इसके लिए एसडीएम टीटीनगर को कहा गया है।

                                                                                   - मीना मालाकार, जिला आपूर्ति नियंत्रक


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.