झुग्गी में भट्टी पर पकाई जा रही थी अवैध शराब, दो महिलाएं गिरफ्तार

Updated on 06-07-2024 12:00 PM
भोपाल। जिले की सीमावर्ती बस्तियों में अवैध रूप से शराब बनाकर तस्करी की जा रही है। अब अवैध शराब बनाने और बेचने में महिलाओं की संलिप्तता बढ़ती जा रही है।आबकारी टीम ने शुक्रवार को गांधीनगर झुग्गी बस्ती में दबिश दी तो वहां पर महिलाएं भट्टी पर अवैध रूप से शराब बना रही थीं। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अवैध शराब भी बरामद की है।आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के क्रय, विक्रय, निर्माण, संग्रह और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आबकारी टीमों ने भारी वर्षा के दौरान गांधीनगर स्थित झुग्गी बस्ती में दबिश दी। जहां पर अवैध रूप से भट्टी पर शराब बनाई जा रही थी।

इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में लिप्त वंदना, बरखा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चौबीस लीटर हाथ भट्टी शराब और 150 किलोग्राम लाहन बरामद किया है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बनाने के लिए बड़ी भट्टी, ड्रम, कुप्पों और उपकरणों का बड़ी संख्या में उपयोग किया जा रहा था। जिनको बरामद कर लाने के लिए लोडिंग वाहन की सहायता लेनी पड़ी।

इन इलाकों में भी कार्रवाई

आबकारी टीम ने इसी तरह कोलार के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की है। यहां पर शराब छुपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कजलीखेड़ा, कालापानी, गोलजोड़ में जंगलों, पठारों में जमीन के अंदर कुप्पों को गड़ाकर और ड्रमों में शराब रखी गई थी।यहां से 120 लीटर शराब, 750 किलोग्राम लाहन बरामद की गई है। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.