प्रदेश में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएँ- प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

Updated on 14-05-2023 07:50 PM

मध्यप्रदेश में जल, वायु एवं भूमि आधारित पर्यटन गतिविधियाँ शुरू करने की अपार संभावनाएँ हैं। प्रदेश में 22 विशाल जल संरचनाएँ हैं, जहाँ वाटर एडवेंचर एक्टिविटिज संचालित की जा सकती हैं। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने यह बात पचमढ़ी स्थित एमपीटी ग्लेन व्यू होटल में साहसिक एवं जल-पर्यटन में संभावनाओं पर कार्यशाला में कही। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, पचमढ़ी में प्रदेश में साहसिक एवं जल-पर्यटन को बढ़ावा देने एवं नवीन साहसिक गतिविधियाँ शुरू करने के उद्देश्य से 2 दिवसीय कार्यशाला कर रहा है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में 5 जल संरचनाओं पर यह गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश से आए एडवेंचर टूर आपरेटर्स, एडवेंचरस एक्टिविटिज का संचालन करने वाली संस्थाओं के संचालकों एवं होटल मालिकों को प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं एवं नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधाओं की दृष्टि से सभी व्यवस्था, बुकिंग्स एवं टूर ऑपरेटर्स की उपलब्धताओं को ऑनलाइन किया जाना समय की मांग है।

कॉम्बो पैक है मध्यप्रदेश- एमडी श्री सिंह

म.प्र. पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) के प्रबंध संचालक श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से कॉम्बो पैक है। यह एक ऐसी थाली है, जिसमें सब कुछ है। अब तेजी से परिस्थितियाँ बदल रही हैं और मप्र एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुका है।

एडवेंचरस एक्टिविटिज का गढ़ है पचमढ़ी- कलेक्टर श्री नीरज

नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि नर्मदापुरम जिला खासकर पचमढ़ी प्रदेश में एडवेंचरस एक्टिविटिज का गढ़ है। कार्यशाला में पहुँचे पेशेवरों के सुझावों की मदद से सुविधाओं एवं नई गतिविधियाँ शुरू की जाएंगी। जिले में पचमढ़ी, चूरना, तवा, मढ़ई इत्यादि प्रमुख पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहाँ प्रत्येक वर्ष होने वाली मैराथन, साइकिलिंग जैसी गतिविधियाँ देशभर में लोकप्रिय हैं। चूरना, तवा, सोहागपुर एवं पचमढ़ी के बीच साइकिलिंग गतिविधि को बढ़ावा दिया जाएगा।

भारत स्काउट एंड गाइड ज्वॉइंट डायरेक्टर श्री एबी छेत्री, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ATOAI) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री तेजबीर सिंह आनंद, आईआईटीटीएम (एनआईडब्ल्यूएस) गोवा के प्रोफेसर (पर्यटन) एवं नोडल अधिकारी प्रो. सुतीशना बाबू एस. सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के टूर और ट्रेवल ऑपरेटर उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.