राजधानी में दो दिन तक होता रहा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Updated on 17-10-2021 05:01 PM

भोपाल भोपाल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही लोग प्रतिमाएं लेकर घाटों पर पहुंचे। बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन-जेसीबी की मदद से विसर्जित किया गया। यहीं पर नगर निगम के अमले ने फूल और पूजन सामग्री इकट्ठा किया। इससे निगम खाद बनाएगा।


शहर के 7 और आसपास के 4 घाट पर विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लाई गई थीं। शनिवार को भी लोग प्रतिमाएं-ज्वारे लेकर घाटों पर पहुंचे। बता दें कि शहर में 700 से अधिक जगह स्थानों पर बड़ी प्रतिमाएं विराजित की गई थी, लेकिन अधिकांश स्थानों से प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया।


घाटों पर विसर्जन व्यवस्था बदली
घाटों पर कोई हादसा हो, इसलिए नगर निगम ने अबकी बार घाटों पर विसर्जन व्यवस्था बदली है। बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन और जेसीबी की मदद से ही विसर्जित किया गया। वहीं, छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था कुंड में की गई। शहर के खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज और मालीखेड़ी में विसर्जन किया गया। इनके अलावा सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईंटखेड़ी और नरोन्हा सांकल में भी विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। इन घाटों पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के करीब 5 हजार अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। देर रात तक घाटों पर विसर्जन चला। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अधिकारी-कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।


पहले दिन 20 टन से ज्यादा फूल एकत्रित
सभी घाट पर निगम के 10-10 कर्मचारी तैनात हैं, जो प्रतिमा के साथ लाई गई पूजन सामग्री और फूलों को एकत्रित किया गया। पहले दिन 20 टन से ज्यादा सामग्री एकत्रित की गई थी। इन फूलों पूजन सामग्री की खाद बनाई जाएगी। एम्स के पास स्थित प्लांट में जैविक खाद बनाने की प्रोसेस होगी। बता दें कि गणेश विसर्जन के दौरान 80 टन फूल और पूजन सामग्री इकट्ठा हुई थी। जिसकी खाद तैयार की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.