मप्र सरकार का अहम फैसला, एनपीएस में मिसिंग क्रेडिट राशि अभिदाता के खाते में होंगी जमा
Updated on
02-03-2025 02:11 PM
भोपाल। सरकार ने मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाताओं के खातों में जमा करने का निर्णय लिया है। अब अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) में मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाता के खातों में जमा की जाएगी। अभिदाताओं के खातों में मिसिंग क्रेडिट की राशि जमा करने के लिए 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को इस संबंध में विभागीय स्तर पर निर्देश दिए हैं।
राज्य शासन के अधीन सिविल सेवा के पदों पर एक जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त होने वाले शासकीय सेवकों पर अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) लागू है।
इसमें शासकीय सेवकों के वेतन से कर्मचारी अंशदान एवं शासकीय अंशदान संबंधित के परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रान) में जमा किया जाता है।
ऐसे शासकीय कर्मचारी, जो प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं और उनके अंशदान उनके प्रान में जमा नहीं हुए हैं, ऐसे प्रकरणों में मिसिंग क्रेडिट (गुमशुदा कटौत्री) की समस्या होती है।
गुमशुदा कटौत्री की समस्या के समाधान के लिए संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा आइएफएमआइएस में सुविधा विकसित की गई है।
वल्लभ भवन के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी राजीव सिंह पवैया ने बताया कि वल्लभ कोषालय द्वारा प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवक जिनके द्वारा चालान भारतीय स्टेट बैंक की टीटी नगर, जहांगीराबाद, एमपी नगर, पंचानन एवं बरखेड़ी की शाखाओं में जमा किए जाएंगे, उनके चालान का सत्यापन वल्लभ भवन कोषालय सतपुड़ा भवन द्वारा किया जाएगा।
साथ ही प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवकों द्वारा चालान स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल, शिवाजी नगर, एचईटी एसएमई गोविंदपुरा, महावीर नगर, हबीबगंज शाखा में जमा किए गए हैं, वह शासकीय सेवक विंध्याचल भवन स्थित कोषालय में उपस्थित होकर चालान का सत्यापन करा सकते हैं।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…