खेलों से मिलते हैं जीवन के महत्वपूर्ण सबक : राज्यपाल पटेल

Updated on 22-02-2025 01:14 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि खेलों से व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण होता है। जीवन के महत्वपूर्ण सबक भी खेलों से ही मिलते हैं। खिलाड़ी जीवन के संघर्ष, जिम्मेदारियों और कठिन परिस्थितियों पर विजय पाने में इस सीख का उपयोग करें। राज्यपाल श्री पटेल 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने भोपाल के बोट क्लब में आयोजित कयाकिंग, केनोइंग ओैर रोईंग प्रतियोगिता के ओवर-ऑल चैम्पियनशिप के विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चैम्पियनशिप के समापन की घोषणा करते हुए ध्वज को मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना को सौंपा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि खिलाड़ी सफलता के दौर में आत्मानुशासन और विनम्रता को बनाए रखे। अपने प्रदर्शन और कौशल को बेहतर होने निरंतर अभ्यास करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति आमजन के नजरिए में बड़ा बदलाव आया है।फिट इंडिया मूवमेंट और खेलों इंडिया जैसे कार्यक्रमों से टेलेंट हंट और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों को बढ़ावा मिला है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलों के प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रावधान ने देश में नई खेल संस्कृति का वातावरण बनाया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से खेलों में अब रोजगार के अनेक नए अवसर भी बनने लगे हैं। खेलों का दायरा अब मनोरंजन से बढ़कर सम्मान और करियर तक विस्तृत हो गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल खिलाड़ियों को आर्थिक प्रोत्साहन और सरकारी सेवाओं में केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा नियुक्ति दी जा रही है। इसी का सुखद परिणाम है कि ओलंपिक और पैरालंपिक जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश के खिलाड़ी ऐतिहासिक प्रदर्शनों से कीर्तिमान बना रहे है।

राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया। स्मृति चिन्ह पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने भेंट किया। खेल मंत्री श्री सारंग ने अपने उद्बोधन में खेलों के विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी भी दी। स्वागत उद्बोधन आसूचना ब्यूरो की संयुक्त संचालक सुश्री शचि ने दिया। डी.जी.पी. श्री मकवाना ने 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के आयोजन की विस्तार से जानकारी दी। आभार आयोजन की सचिव सुश्री कृष्णा ने व्यक्त किया। समापन समारोह में अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री जे.एन. कंसोटिया, स्पेशल डी.जी. (प्रशासन) श्री विजय कटारिया, ए.डी.जी. एस.ए.एस. श्री राकेश गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस और अदर्ध सैनिक बलों के खिलाड़ी, ज्यूरी मेम्बर और वॉलंटियर मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.