पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : पशुपालन मंत्री श्री पटेल

Updated on 02-03-2024 07:21 PM

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी भागीदारी निरंतर बढ़ती जा रही है। महिलाओं के इस क्षेत्र में रूझान में उत्तरोत्तर वृद्धि का एक महत्वपूर्ण कारण महिलाओं का पशुओं के प्रति नैसर्गित ममत्व एवं सहिष्णुता है। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में महिला चिकित्सकों की सहभागिता उल्लेखनीय है और प्रदेश की आर्थिक उन्नति में उनका योगदान रेखांकित करती है। महिला पशु चिकित्सकों के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन के आयोजन के लिये आयोजक बधाई के पात्र हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, पशु चिकित्सा एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल और सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने आज पशुपालन संचालनालय के सभागार में प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ द्वारा आयोजित "महिला पशु चिकित्सकों की पशुपालकों के सशक्तिकरण एवं अद्यमिता विकास में भूमिका" विषय पर केन्द्रित महिला पशु चिकित्सकों के 2 दिवसीय प्रथम प्रांतीय अधिवेशन "भव्या-2024" का शुभारंभ किया। विभागीय स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री गुलशन बामरा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

पशु चिकित्सा राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र पर विशेष जोर है। कृषकों की आय दोगुनी करने में पशुपालन एवं डेयरी का महत्वपूर्ण योगदान है। आगामी 6 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विषय विशेषज्ञों का एक सम्मेलन भी प्रस्तावित है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान में चलित पशु चिकित्सा वाहन 1962 चल रहे हैं। इनकी संख्या को बढ़ाया जायेगा।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि महिला पशु चिकित्सकों का कार्य चुनौतीपूर्ण है। कई बार उन्हें समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। हमारा प्रयास रहेगा कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाए और उन्हें अपने कार्य से संबंधी हर सुविधा प्रदान की जाए। मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य कर रही है। शासकीय सेवाओं में उन्हें आरक्षण दिया गया है। जीडीपी में महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक से अधिक बढ़े, इसके लिये निरंतर प्रयास किये जायेंगे।

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने प्रासंगिक विषय पर विचार मंथन के लिए महिला पशु चिकित्सकों के प्रांतीय अधिवेशन के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री परमार ने कहा कि भारत की ग्रामीण परम्परा में अर्थव्यवस्था का आधार हमेशा पशु और कृषि के साथ मातृशक्ति का योगदान रहा है। भारत शुरू से ही विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था में डेयरी उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। पशुपालन एवं उनके जीवन रक्षण के लिए पशु चिकित्सको द्वारा किया जा रहा कार्य ईश्वरीय कार्य है। भारतीय परंपरागत कौशल को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर लोगों के जीवन को सरल और बेहतर बनाया जा सकता है। 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हर क्षेत्र में स्वत्व के भाव से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, संघ के अध्यक्ष श्री उमेश शर्मा, संचालक पशुपालन डॉ. आर.के. मेहिया, डॉ. लक्ष्मी श्रीनिवासन और डॉ. गोल्डी जोशी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.