वर्षा से पूर्व सभी नहरों का सुधार कार्य पूर्ण करा लिया जाए - जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

Updated on 29-02-2024 12:11 PM

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने कहा है कि सभी मुख्य अभियंता अपने- अपने कछारों का निरीक्षण करें और आगामी वर्षा काल से पहले नहरों के सुधार कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। नहर के अंतिम छोर तक किसान को सिंचाई के लिए जल मिलना चाहिए। जल संरचनाओं के आस-पास से अतिक्रमण हटाए जाएं एवं वृक्षारोपण किया जाए।जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रमुख अभियंता जल संसाधन कार्यालय में विभागीय समीक्षा की।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वे विभिन्‍न परियोजनाओं के कार्यो का औचक निरीक्षण करेंगे। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत निर्मित परियोजनाओं में लगभग 39 हजार 240 किलोमीटर लंबाई की नहरें निर्मित हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता श्री शिरीष मिश्रा, सभी कछारों के मुख्य अभियंता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जल संसाधन मंत्री ने निर्देश दिए कि नहरों के सुधार के लिए रिपेयर, रेस्टोरेशन एवं रिनोवेशन (RRR) मद में प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय को आगामी 7 दिन में भिजवाए जाएं। साथ ही वृहद मध्यम परियोजनाओं की नहरों के सुधार के लिए एक्सटेंशन, रिनोवेशन और मॉडरनाइजेशन (ERM) मद के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त की जाए।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी वाली सरकार हैं। योजनाओं का पूरा लाभ आमजन को गारंटी के साथ दिया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सभी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य तेज गति से हो, उच्चगुणवत्ता युक्त हो तथा समयावधि में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं में लाभांवित होने वाले गांवों के नाम एवं किसानों की संख्या सहित जानकारी संकलित की जाए। परियोजनाओं से सिंचाई के अलावा किसानों एवं वहाँ स्थापित उद्योगों को होने वाले लाभ रोजगार आदि का आंकलन भी किया जाए।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि किसानों से जल-कर वसूली कार्य में मूल राशि ही जमा करवाने और पैनल्टी माफ किए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रमुख अभियंता ने बताया कि विभाग में लगभग 800 करोड़ की जल-कर वसूली बकाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.