बैरागढ़ में छात्राओं ने प्रबुद्धजन को बांधी राखी, लिया पेड़ों की रक्षा का संकल्प

Updated on 30-08-2023 05:46 PM
भोपाल । बहन-भाई के अमिट स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) की बहनों ने पर्यावरण सुधार की दृष्टि से पेड़ों की रक्षा करने का अनूठा संकल्प लिया। बहनों ने प्रबुद्धजन को राखी बांधकर उनसे रक्षा करने का वचन लिया, वहीं अपनी तरफ से पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का भरोसा दिलाया।

सुधार सभा ने यहां के नंदवानी आडिटोरियम में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया। समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने छात्राओं को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने बोरवन पार्क में एक पौधा रोपकर पर्यावरण सुधार का संकल्प लिया था। यह संकल्प अब आंदोलन बन गया है। रोज कोई न कोई पौधा रोपने पार्क में आता है। अब तक 12 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। यह क्रम अभी जारी है। छोटा संकल्प भी बड़ा उदाहरण बन सकता है। आप शुरुआत तो करें। छात्राओं ने उसी समय संकल्प लिया कि वे न केवल पेड़ों की रक्षा करेंगी, बल्कि पौधारोपण भी किया जाएगा, ताकि पर्यावरण सुधार हो सके।

रक्षा सूत्र बांधा, बताया पर्व का महत्व
इस मौके पर बड़ी संख्या में बहनों ने गणमान्य नागरिकों को रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया। सुधार सभा के महासचिव एवं शिक्षाविद् विष्णु गेहाणी ने रक्षाबंधन के महत्व एवं प्राचीन समय से चली आ रही भारतीय पर्व पंरपरा एवं सनातन संस्कृति पर प्रकाश डाला। सचिव बसंत चेलानी ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी पर्व परंपरा का ऐतिहासिक उत्सव है। यह दिन हमें मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। मिल-जुलकर रहना ही हमारी संस्कृति है। आज के दिन धर्म और संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प भी लेना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षाविद् सुतापा जायसवाल, दीपा आहूजा, दीप्ति वाधवानी, रचना राजपूत एवं खुशबू हेमराजानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.