भोपाल में सूखे पत्ते की तरह 2 लड़कियां कार के बाहर लटकीं, हवा में उड़ने के लिए स्टंटबाजी देख रह जाएंगे भौचक्के

Updated on 19-09-2024 10:23 AM
भोपाल: अभी तक आपने खुली सड़कों में लड़कों के द्वारा किए जाने वाले स्टंट देखे होंगे। कहीं लड़के बाइक में स्टंट करते हैं तो कहीं चलती कार में जान जोखिम में डालकर अजब-गजब करनामे करते हुए दिखाई देते हैं। फिर इसके बाद उन्हे समय समय पर पुलिस प्रशासन के द्वारा सबक भी सिखाया जाता है। पर भोपाल में पहली बार दो लड़कियों के द्वारा खुलेआम खतरनाक तरीके से किया गया स्टंट सामने आया है।

मामला भोपाल की एयरपोर्ट रोड का है, जहां पर दौड़ती हुई कार में दो लड़कियों के द्वारा खिड़की से बाहर निकाल कर स्टंट करते हुए देखी जा रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वे झूमकर स्टंट कर रही हैं। वीडियो में लड़कियों के द्वारा चलती कार में किया जा रहा ऐसा स्टंट बेहद खतरनाक दिखाई दे रहा है। एक छोटी ही गलती पर दोनों की जान भी जा सकती थी। इंटरनेट में वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

दौड़ती कार झूमती लड़कियां


वीडियो बुधवार को वायरल हुए बताया जा रहा है। इसे मंगलवार की रात को रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो को पीछे से आ रही कार में बैठे सवार लोगों ने बनाया है। जिसमें साफ दिख रहा है दो लड़कियां दौड़ती हुई कार में साइड कांच की तरफ से बाहर निकली हैं। वे झूलती हुई दिखाई दे रही हैं। वे ऐसी स्टंटबाजी से आसपास की कारों के लिए भी खतरा पैदा कर रही हैं।

पुलिस का क्या है कहना


भोपाल के गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है। कार के नंबर के आधार पर लड़कियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्दी लड़कियों को खोज कर उन पर नियम अनुसार कार्रवाई करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.