भोपाल में शातिर महिला चोर ने नौकरानी बन बिल्डर के घर से चुराया साढ़े छह लाख का सामान

Updated on 03-09-2025 12:08 PM
भोपाल। कमला नगर स्थित रिवेयरा टाउन में रहने वाले एक बिल्डर के घर से शातिर महिला चोर ने नौकरानी बनकर 30 हजार रुपये और सवा छह लाख कीमत के जेवरात चुरा लिए, रोजाना घर में चोरी से परेशान पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी लगाए तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब इस चोरी से पर्दा उठा तो शातिर महिला ने फिनायल पीकर जान देने का नाटक भी कर दिया। बाद में पुलिस ने उस पर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी में देखा तो खुला पोल

कमला नगर टीआई निरूपा पांडेय ने बताया कि रिवेयरा टाउन में रहने वाले एसआर प्रेमचंदानी बिल्डर है, जून 2025 में अपने यहां पंचशील नगर निवासी महिला नौकरानी संगीता को घर में साफ-सफाई के लिए नौकरी पर रखा था। उसके रखने के बाद किसी दिन नकदी और जेवरात गायब होने लगे थे। इसके चलते उन्होंने नौकरानी पर शंका हुई तो उन्होंने घर में सीसीटीवी लगवाए दिए और रोजाना उस पर निगरानी रखने लगे।उन्होंने एक सितंबर को सीसीटीवी में देखा कि नौकरानी उनके घर के बेडरूम की अलमारियां को खोलकर चेक कर रही है। इस पर उन्होंने नौकरानी से पूछताछ की।

डराने के लिए पी लिया फिनायल

महिला नौकरानी संगीता इतनी शातिर है कि जैसे ही उससे पूछताछ हुई और पुलिस को सूचना दी गई थी तो उसने जान देने का नाटक शुरू कर दिया और एक शीशी में फिनायल बताने के बाद उसने पी लिया। जैसे ही पुलिस पहुंची तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया। बाद में जब उससे पूछताछ की तो उसने चोरी करने की बात कबूल कर ली।

2022 में इस तरह से चोरी का अपराध दर्ज

पुलिस ने जब महिला की अपराध कुंडली को खंगाला तो उस पर 2022 में इसी तरह से घर में चोरी की अपराध दर्ज मिला। उसने पुलिस को यह भी बताया कि अन्य घरों में चोरी करते पकड़ी जाती तो इस तरह से जान देने का नाटक कर मामले को दबा दिया जाता था। अब पुलिस उन लोगों की जानकारी जुटा रही है, जिनके घरों में आरोपित नौकरानी काम कर चुकी है। अगर कोई शिकायत करता है कि उस पर अन्य एफआइआर दर्ज हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.