भोपाल में मजाक उड़ाने पर दोस्त ने नाबालिग को चाकू मारा, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Updated on 02-09-2025 01:43 PM
भोपाल। टीटीनगर के सुनहरी बाग इलाके में रविवार रात मामूली मजाक ने खूनखराबे का रूप ले लिया। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग को उसके दोस्त ने सिर्फ "खिड़की" बोलकर चिढ़ाने पर चाकू घोंप दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद कोलार क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, पीड़ित अंश उर्फ संस्कार शुक्ला (17), जो आइटीआइ का छात्र है, रविवार रात करीब सवा नौ बजे अपने दोस्त गोलू उर्फ आशीष के साथ सुनहरी बाग क्षेत्र स्थित कौरव भवन के पास खड़ा था। इसी दौरान अंश ने मजाक में गोलू से कहा, "खिड़की...क्या हाल हैं।" इस पर गोलू भड़क गया और पास में रखा चाकू सीधे अंश के पेट में घोंप दिया।

घटना के बाद अंश के परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल जेपी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल रेफर किया। करीब दस घंटे बाद उसकी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने उसके पेट से चाकू बाहर निकाला। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर रात करीब 12 बजे टीटीनगर पुलिस ने अंश के बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। देर रात पुलिस ने कोलार इलाके में घेराबंदी कर 19 वर्षीय गोलू को गिरफ्तार कर लिया।

जेल भेजा

पुलिस पूछताछ में गोलू ने बताया कि मजाक में 'खिड़की' कहकर चिढ़ाने से वह गुस्से में आ गया, क्योंकि उसके बीच के दांत टूट चुके हैं। इसी बात से नाराज होकर उसने हमला कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, गोलू पर पहले भी एक केस टीटीनगर थाने में दर्ज है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.