भोपाल में CRPF जवान की पत्नी से बदमाश ने झपटा पर्स, पीछा किया तो बाइक छोड़कर फरार

Updated on 18-08-2025 12:09 PM
भोपाल। मिसरोद में बाइक सवार बदमाश ने सीआरपीएफ जवान की पत्नी का पर्स झपट लिया, स्कूटी सवार महिला ने बदमाश का पीछा किया तो आगे भागने का रास्ता न दिखने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकला। बाद में महिला ने मिसरोद पुलिस से घटना की शिकायत की तो मालूम हुआ कि पर्स लेकर बदमाश जिस बाइक को छोड़कर भागा था वह चोरी की बाइक थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

किराये का मकान ढूंढने के लिए आई थीं मनीषा

एएसआई चेतन गुप्ता के अनुसार 35 वर्षीय मनीषा ढोबारे बैरागढ़ चीचली में रहती हैं। उनके पति राजकुमार सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। मनीषा रविवार दोपहर को अपनी बहन भाग्यश्री के साथ स्कूटी पर कोलार से मिसरोद क्षेत्र में किराये का मकान ढूंढने के लिए आई थीं। भाग्यश्री स्कूटी चला रही थीं, जबकि मनीषा पीछे बैठी थीं। वे खजांची तिराहे के पास जैसे ही पहुंची तो ब्रेकर के पास गति धीमी होने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाश ने मनीषा का पर्स हाथ से झपट लिया।

महिलाओं को गुमराह करने के लिए गलियों में पीछा

इस दौरान मनीषा इंटरनेट पर मैप देखकर अपनी बहन को रास्ता बता रही थीं। अचानक हुई झपटमारी के बाद स्कूटी सवार महिलाओं ने बदमाश का पीछा किया। आरोपित खजांची चौराहे के पास कॉलोनी में घुस गया, वह महिलाओं को गुमराह करने के लिए गलियों में पीछा करता रहा। वहीं, कुछ देर बाद वह एमपीईबी के पावर हाउस के पास पहुंचा तो आगे जाने का रास्ता उसे नहीं दिखाई दिया, जिसके बाद आरोपित अपनी बाइक छोड़कर पैदल भाग निकला।

बाइक से बदमाश कई वारदात करने की आशंका

महिलाओं ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। नंबर के आधार पर जांच की तो पाया कि बाइक पिछले महीने हबीबगंज क्षेत्र में चोरी हुई थी। शंका है कि इसी बाइक से बदमाश कई वारदातें कर चुका है। पुलिस घटनास्थल और कालोनी के सीसीटीवी खंगाल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.