भोपाल में मरीज की बाद मौत के बाद परिजन और डॉक्टर भिड़े, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

Updated on 10-03-2025 01:10 PM
 भोपाल। हमीदिया अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आइसीयू) में भर्ती बीमार बुजुर्ग महिला की शनिवार रात को मौत हो गई। डॉक्टर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजने की तैयारी कर रहे थे, जबकि महिला के परिजन पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे।इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में विवाद के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसों के अलावा बेल्ट से भी पिटाई की गई। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने विवाद शांत कराया।

रविवार को महिला का शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजन के सुपर्द कर दिया गया। मृत महिला के पोते की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। उधर डॉक्टरों की तरफ से कराई गई शिकायत को भी जांच में शामिल किया है। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग चोटिल हुए हैं। मामला रविवार को इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

पढ़ें पूरा मामला

  • कोहेफिजा थाना प्रभारी बिजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि परवलिया सड़क इलाके के झिरनिया गांव निवासी सूरज बंजारा ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि तबीयत खराब होने के कारण 6 दिन पहले उसकी दादी डॉली बाई को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें शुगर के अलावा ब्लह प्रेशर की भी शिकायत थी।
  • हालत बिगड़ने पर शनिवार को दादी को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आइसीयू में भर्ती कराया गया था। रात लगभग 12 बजे दादी की मृत्यु हो गई। परिवार के लोग शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजने लगे।
  • पोस्टमॉर्टम का विरोध करने पर डॉक्टरों के अलावा अस्पताल के कर्मचारियों ने उन लोगों के साथ लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट करना शुरू कर दी। इससे उसे और उसके चार रिश्तेदारों को काफी चोट लगी है। सूरज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं।

डॉक्टरों ने भी कराई एफआईआर

उधर डॉक्टरों ने भी इस मामले में लिखित शिकायत दी है। उसमें बताया कि मरीज के परिजन के अलावा 30-40 लोगों ने आइसीयू में घुसकर डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इसमें तीन-चार लोगों को चोट लगी है। उधर रविवार को डॉली बाई का शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजनों को सौंप गया है। मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.