भोपाल में दोस्तों ने कंटेनर चालक को शराब पिलाकर लूट ली मैगी, 3 राज्यों में मच गया हड़कंप

Updated on 10-12-2024 12:32 PM
भोपाल : राजधानी के 11 मिल इलाके में एक कंटेनर चालक को परिचितों द्वारा शराब पिलाकर मैगी से भरे कंटेनर को लूटने का मामला सामने आया है। चालक करीब पौने 11 लाख रुपये की मैगी से भरा कंटेनर लेकर 28 नवंबर को अहमदाबाद से निकला था।उसे पांच दिसंबर को कंटेनर ओडिशा के कटक पहुंचना था, लेकिन वह इंदौर से बैतूल-नागपुर होते हुए कटक न जाते हुए कंटेनर लेकर भोपाल आ गया। यहां परिचितों ने शराब पिलाकर कंटेनर से सामान लूट लिया।

38 वर्षीय ट्रक मालिक शब्बीर ने बताया कि वह भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में रहता है। अशोका गार्डन निवासी 50 वर्षीय रईस मियां उसका कंटेनर चलाता है। 28 नवंबर को वह पार्सल लेकर अहमदाबाद से निकला था।

शराब पिलाई और कंटेनर लूट लिया

चार दिसंबर को रईस मियां का फोन आया कि पिछली रात मंडीदीप के कुछ परिचितों ने 11 मिल के पास मुझे शराब पिलाई और कंटेनर लूट लिया। उसने यह सूचना अनजान नंबर से दी थी और उसके बाद से फोन नहीं उठा रहा है।

अशोका गार्डन स्थित उसके घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। हालांकि खजूरी सड़क स्थित एक स्कूल के पास से कंटेनर मिल गया है, जिसमें से मैगी गायब है और ट्रक के तीन टायर भी नहीं हैं। पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत करवा दिया है, लेकिन अब तक एफआइआर नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.