Bhopal में रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागे नकाबपोश बदमाश

Updated on 29-08-2025 01:24 PM
भोपाल। पिपलानी क्षेत्र स्थित विवेकानंद नगर में बदमाशों ने रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी का मंगलसूत्र झपट लिया। महिला बुधवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थीं। वह पैदल चलते हुए थक गईं तो सड़क किनारे बैठ गईं, तभी तेज रफ्तार बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने उनका मंगलसूत्र झपट लिया।महिला बाइक का नंबर नहीं देख सकीं, शिकायत पर पिपलानी पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। एएसआइ सत्येंद्र द्विवेदी के अनुसार 65 वर्षीय माधवी कौरव विवेकानंद कॉलोनी में रहती हैं।

वह रिटायर्ड सरकारी अधिकारी रामप्रसाद कौरव की पत्नी हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे टहलते हुए वह 80 फीट रोड पर मारूति अपार्टमेंट के पास पहुंची थीं।

इसी दौरान कॉलोनी की ओर से आए दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश आए। इसी दौरान पीछे बैठे बदमाश ने गले से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला अचानक हुए इस हमले से स्तब्ध हो गईं, इस दौरान वह बाइक का नंबर नहीं देख पाई थीं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.