भोपाल में बहू की शिकायत पर ससुर को थाने बुलाया था, पूछताछ के दौरान हो गई उसकी मौत

Updated on 19-09-2024 10:36 AM
भोपाल। ऐशबाग पुलिस थाने में एक व्यक्ति की पूछताछ के दौरान मौत हो गई। 55 वर्षीय अकरम खान को पुलिस ने बहू को प्रताड़ित करने के आरोप में थाने बुलवाया था। थाने पहुंचते ही उन्हें घबराहट होने लगी थी। उन्होंने पूछताछ करने वाले एसआई अनिल श्रीवास्तव को घबराहट होने की बात बताई थी।

कुछ देर बाद अकरम कुर्सी से नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्वजन और रिश्तेदार भारी भीड़ के साथ ऐशबाग थाने पहुंचे, जहां लोगों ने जमकर बवाल किया। मृतक के स्वजन पूछताछ करने वाले एसआई अनिल श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया।

बहू ने की थी शिकायत


पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय अकरम खान पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थे। उनके बेटे आमिर और फाजिल की करीब चार महीने पहले शादी हुई थी। फाजिल की पत्नी का घर में अक्सर विवाद होता था। इससे परेशान होकर वह बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस थाने पहुंची और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। कुछ ही देर बाद करीब सात बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकरम, उनके बेटे फाजिल, भतीजे सलमान और बहनोई जावेद को हिरासत में लिया।

स्वजन ने लगाए पुलिस पर आरोप


स्वजनों का कहना है कि अकरम ने पुलिस थाने जाते समय पुलिस को बताया था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। परंतु पुलिस उन्हें जबर्दस्ती ले गई। वहां भी उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें घबराहट हो रही है, कुछ देर बाहर हवा में छोड़ दिया जाए।

लेकिन एसआई अनिल ने उन्हें जेल के अंदर डालने की हिदायत दे डाली, जिसके बाद वे कुर्सी से गिर पड़े और मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि यह सामान्य मौत है। पूछताछ में उन्हें किसी तरह से परेशान नहीं किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.