भोपाल में 30 सेकंड में मशीन बता रही दूध में मिलावट है या नहीं, नकली स्टार्च की भी दे रही जानकारी

Updated on 15-06-2025 05:32 PM

भोपाल: भोपाल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को शुद्ध और मिलावट रहित दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध की जांच प्रणाली को और भी आधुनिक बना दिया है। अब संघ के पास ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं, जो कुछ ही सेकंडों में दूध की गुणवत्ता की पूरी रिपोर्ट दे देती हैं। सांची संघ द्वारा लगाई गई सबसे आधुनिक मशीन फूरियर ट्रांसफार्म इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (एफटीआइआर) तकनीक पर आधारित है। यह मशीन केवल 30 सेकंड में दूध की जांच कर लेती है और उसमें मौजूद चर्बी (फैट), ठोस पदार्थ (एसएनएफ), प्रोटीन, मिठास (लैक्टोज), मिलाया गया पानी और अन्य तत्वों की जानकारी देती है।

साथ ही यह मशीन दूध में मिलाए गए यूरिया, ग्लूकोज, सूखा स्टार्च, डिटर्जेंट और अमोनियम सल्फेट जैसी पांच प्रमुख मिलावटों की भी पहचान करती है। इसके अलावा, संघ के पास 'आमिश्रण जांच किट' भी है, जो एक विशेष प्रकार की मिलावट की पहचान करने में सक्षम है। यह किट दूध में मिलाए गए नकली स्टार्च और अन्य मिलावटों की पांच से सात मिनट में जांच कर लेती है। यह किट खासकर उन इलाकों में उपयोगी है, जहां दूध में स्टार्च मिलाकर उसकी मात्रा को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। घी की जांच के लिए बीआर (ब्युटिरो रिफ्रेक्टोमीटर) मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह पता चल जाता है कि घी असली है या नकली। पनीर की जांच अब सरल रासायनिक विधियों से संभव हो गई है।

24 नमूने पाए गए अमानक

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा शुरू की गई चल-प्रयोगशाला सांची रथ भोपाल शहर की कालोनियों में जाकर दूध और दुग्ध उत्पादों की शुद्धता की जांच कर रही है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावट से बचाना व उन्हें दूध की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना है। सांची रथ अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे दूध, दही, पनीर व घी की जांच मौके पर ही की जाती है। सांची द्वारा दूध सामग्री की शुद्धता एफटीआइआर मशीन से जांची जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.