प्रभारी मंत्री ने किया चंदेरी विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण

Updated on 08-10-2021 05:28 PM

भोपाल ऊर्जा मंत्री एवं अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज गुरुवार को सुबह चंदेरी में 132 केव्ही विद्युत सब-स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत समस्या के निराकरण के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था भी देखी।

 गंदगी मिलने पर प्रभारी मंत्री नाराज हुए और उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। उन्होंने पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले शासकीय सेवकों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने चंदेरी में बैठक लेकर गणमान्य नागरिकों से शहर के विकास एवं समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव लिये। उन्होंने जागेश्वरी मंदिर पहुँचकर माँ जागेश्वरी देवी माता के दर्शन किये तथा प्रदेश एवं जिले की खुशहाली की प्रार्थना की।


भ्रमण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


मुंगावली सिविल होस्पिटल का निरीक्षण
मंत्री श्री तोमर ने सिविल हॉस्पिटल मुंगावली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्पिटल में गंदगी देखी तो स्वंय सफाई की और विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगायी। श्री तोमर ने कहा कि प्रतिदिन अच्छी तरह से सफाई करवायी जाय। उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.