छतरपुर में महिला ने पैरों पर सुसाइड नोट लिखकर लगा ली फांसी, पति के शक करने से हो गई थी परेशान

Updated on 03-11-2024 12:28 PM

 नौगांव। छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गंज निवासी जयहिंद पाल की 21 वर्षीय पत्नी राखी पाल ने दहेज प्रताड़ना व हर दिन होने वाली मारपीट से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतका ने अपनी पैरों पर पेन से सुसाइड नोट लिखा है जिसमें पति, सास ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


शनिवार की सुबह पांच बजे राखी ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। ससुराल के लोगों ने इस की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फंदे से उतारकर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया।


मायके वालों ने लगाया बेटी की हत्या का आरोप


इस दौरान मायके के पक्ष के लोग हंगामा करते रहे। ससुराल पक्ष के लोगों को उनकी बेटी को मारकर फांसी पर टांग देने के आरोप लगाए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। थाना पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए।


पैरों पर लिखे सुसाइड नोट के अनुसार महिला पति द्वारा बार-बार शक किए जाने से परेशान हो गई थी। पति ने मोबाइल चेक करता था। इसके बाद उससे मोबाइल भी ले लिया, जिससे वो अपने परिवार के लोगों से बात भी नहीं कर पाती थी।


यह भी पढ़ें...युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


एक युवक ने मैरिज हाल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक संदीप सोनी उम्र 27 साल पुत्र रामेश्वर सोनी निवासी भरुआ सुमेरपुर उत्तर प्रदेश हाल निवास ग्राम डुमरा थाना राजनगर जिला छतरपुर का रहने वाला था। होटल मालिक का कहना है कि लगभग एक माह से हमारे यहां पर रिसोर्ट में काम करता था इससे पहले किसी स्कूल में काम करता रहा।


यह युवक 10 नंबर रूम में सो रहा था। रात में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जब सुबह स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया तो फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना को लेकर एसडीओपी चंचलेश मरकाम ने बताया कि फांसी लगाने का अज्ञात कारण है। यह जांच का विषय है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


ढाबे पर घेरकर युवक के साथ की मारपीट


जिगना थाना क्षेत्र में सिकंदरा स्थित वीर-दा ढाबे पर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुआ। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।


पुलिस के मुताबिक पीड़ित धर्मेंद्र परिहार निवासी सिकंदरा ने शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार दोपहर वह घर जा रहा था तभी रास्ता रोककर वीरा दा ढाबे पर युवक धीरेंद्र, बल्ला यादव, नाहर, अमित निवासी जौहरिया सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।


युवक के साथ मारपीट की यह घटना रंजिश के चलते घटित होना बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.