छतरपुर में बदमाशों ने सवारी बनकर रोकी बस, कट्टा दिखाकर यात्रियों को लूटा

Updated on 06-09-2024 10:37 AM

छतरपुर। छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 7:20 पर दो हथियार लिए बदमाशों ने छतरपुर से सतना जा रही बस को रोक लिया और कट्टा लहराते हुए बस में घुस गए। जहां कट्टे की दम पर महिलाओं के जेवर छीन लिए। घटना पथरिया तिराहे की है। जहां बदमाशों ने बस को सवारियों की तरह रोका। बाद में लूट पाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश बाइक से आए थे और फायरिंग करते हुए बस में घुस गए।

बदमाश तो भाग गए लेकिन उनकी मोटरसाइकिल मौके पर छूट गई। अब पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर एमपी 16 जेड डी 9340 के आधार पर बदमाशों की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि बदमाशों की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही यह बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

सवार समझ कर रोक दी बस


ड्राइवर के मुताबिक लुटेरे ने बस रोकने के लिए हाथ से इशारा किया। इसलिए बस को रोक दिया। इसके बाद दोनों आरोपित बस में आ गए और कट्टा निकालकर धमकाने लगे। इसके बाद आगे सीट पर बैठी महिलाओं से गहने व पैसे छीन लिए। जब यात्रियों ने विरोध किया तो कट्टे से बदमाशों ने फायर किया। साथ की कंडक्टर से भी रुपए लूटकर भाग गए। लुटेरे मौके पर अपनी बाइक छोड़ गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.