ऐशबाग में आठ महीने में सिर्फ खड़े हुए पिलर के बीम, न जाने कब बनेगा एफओबी

Updated on 10-06-2024 12:28 PM
भोपाल। ऐशबाग फुटओवर ब्रिज (एफओबी) प्रोजेक्ट का काम पिछले नौ महीने से ठंडे बस्ते में है । इस एफओबी का निर्माण तीन करोड़ की लागत से किया जाना था। पिछले साल सितंबर माह में इस एफओबी का काम बड़े जोर-शोर से शुरू किया गया था। तब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि आठ महीने में यह ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन यह ब्रिज नौ महीने में भी बन नहीं पाया। इसके चलते ऐशबाग से बनखेड़ी की ओर रोजाना आने-जाने वाले करीब 25 हजार से अधिक राहगीरों को डेढ़ किलोमीटर घूमकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जब से बरखेड़ी रेलवे फाटक बंद हुआ है, तब से राहगीर परेशान हैं । आपको जानकर हैरत होगी कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बीते नौ महीने में एफओबी निर्माण के लिए रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ चार-चार पिलर के बीम भर खड़े किए हैं।

रेलवे से नहीं मिल रहे सहयोग के कारण अटका काम

रेलवे क्रासिंग पर बनाए जाने वाले एफओबी का निर्माण रेलवे के नहीं मिल रहे सहयोग की वजह से लंबे समय से अटका हुआ है। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी बताते हैं कि ट्रेनों की आवाजाही जब इस रूट पर बंद होगी, तब ही एफओबी का काम हो पाएगा। एफओबी का स्ट्रक्चर तैयार है । उस सिर्फ फिट करना है । चूंकि रेलवे पटरी पर ट्रेनों की आवाजाही जारी है। इस कारण यह काम नहीं हो पा रहा, जैसे ही रूट क्लियर मिलेगा, तुरंत एफओबी के स्ट्रक्चर को फिट कर दिया जाएगा।

जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर

ऐशबाग से बरखेड़ी की तरफ जाने वाले राहगीर रोजाना अपनी जान को जोखिम में डालकर पटरी क्रास करते हैं। दरअसल जिस स्थान पर ब्रिज बनाया जाना है। उधर रेलवे द्वारा दीवार पटरी के दोनों तरफ दीवार बनाई गई थी, ताकि कोई निकल ना सके। चूंकि वहां एफओबी का काम शुरू हुआ तो प्रोजेक्ट स्थल पर बनाई दीवार को तोड़ दिया गया। इसके चलते अधिकांश राहगीर लंबा चक्कर लगाने से बचने के लिए उक्त स्थल से अपनी जान को जोखिम में डालकर पटरी पार करते हैं। इससे यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

फैक्ट फाइल

2023 को शुरू हुआ था प्रोजेक्ट पर काम

03 करोड़ की लागत से बनाया जाना है एफओबी

08 महीने रखी गई थी प्रोजेक्ट की समय सीमा

17.0 लंबी और 1.80 मीटर सीढ़ियों की चौड़ाई

10 फीट एफओबी की चौड़ाई

60 मीटर एफओबी की लंबाई

36.20 मीटर और 30 मीटर पुल के डेक स्लैब की लंबाई

इनका कहना है

एफओबी का स्ट्रक्चर बनकर तैयार है। जैसे ही रेलवे रूट क्लियर करके देगा। एफओबी के स्ट्रक्चर को फिट कर दिया जाएगा। सिविल वर्क के तहत पिलर के बीम खड़े किए जा चुके हैं।

रवि शुक्ला, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.