KBC में अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश के लोकपथ एप को लेकर पूछा सवाल

Updated on 07-12-2024 12:07 PM
भोपाल। देश के प्रतिष्ठित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जर्जर सड़कों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विकसित किया गया 'लोकपथ एप' पर प्रश्न किया कि यह किन मुद्दों का समाधान करता है।विकल्प में चार उत्तर दिए गए, इनमें स्वास्थ्य देखभाल, विद्यालय, डाकघर और सड़क में से एक सही उत्तर बताना था। देश के सबसे प्रतिष्ठित टीवी शो में यह प्रश्न मध्य प्रदेश के ही नरसिंहपुर जिले के रचित कुमार बेल्थरिया से पूछा गया था। रचित ने बिना किसी सहायता के सही उत्तर दिया और बताया कि यह क्षतिग्रस्त सड़कों के त्वरित समाधान वाला मोबाइल एप है।

चार हजार से अधिक शिकायतों का समाधान

लोकपथ एप पर अब तक 4536 से अधिक शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सात दिनों के भीतर किया गया। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए इस तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग किया है।

मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण, सुदृढ़ और सुरक्षित बनाना है और लोकपथ एप इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। नागरिक इस एप के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है।

छह माह में इस एप ने पहचान स्थापित की

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केबीसी में मध्यप्रदेश के नवाचार को स्थान देने के लिए अमिताभ बच्चन का आभार जताया और प्रतिभागी रचित का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मात्र छह माह में इस एप ने प्रदेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित की है।

अब तक इस एप पर 4536 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सात दिनों के भीतर किया गया। ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए इस तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.