मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की 131 दिन रहेगी छुट्टी, 234 दिन ही होगा सरकारी कामकाज

Updated on 23-12-2023 12:50 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 रविवार और इतने ही शनिवार भी शामिल हैं। कर्मचारियों के सबसे अधिक मजे अप्रैल में रहेंगे। उन्हें छह से 21 अप्रैल यानी 16 दिन में नौ दिन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को छुट्टियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश हैं। डा. आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार को होने के कारण इस दिन सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

इसके अतिरिक्त 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यानी इन दिनों में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं, जिनमें कोई तीन छुट्टी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

सामान्य अवकाश

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी

संत रविदास जयंती -24 फरवरी

महाशिवरात्रि- आठ मार्च

होली- 25 मार्च

गुड फ्राइडे- 29 मार्च

गुड़ी पड़वा- नौ अप्रैल

चैती चांद- 10 अप्रैल

ईद-उल-फितर- 11 अप्रैल

रामनवमी- 17 अप्रैल

परशुराम जयंती -10 मई

बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई

ईदुज्जहा- 17 जून

मोहर्रम- 17 जुलाई

स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त

रक्षाबंधन - 19 अगस्त

जनमाष्टमी- 26 अगस्त

मिलाद-उन-नबी -16 सितंबर

गांधी जयंती- दो अक्टूबर

दशहरा- 12 अक्टूबर

महर्षि वाल्मीकि जयंती- 17 अक्टूबर

दीपावली- 31 अक्टूबर

गुरुनानक जयंती एवं राष्ट्रीय गौरव दिवस - 15 नवंबर

क्रिसमस- 25 दिसंबर

नोट : घोषित 16 सार्वजनिक अवकाशों में एक अप्रैल को बैंको की वार्षिक लेखाबंदी छोड़ बाकी सामान्य अवकाश शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.