मध्य प्रदेश में बेटियों को बेटियों को बहला-फुसलाकर मतांतरण कराने वालों के लिए फांसी की सजा का होगा प्रावधान

Updated on 09-03-2025 01:28 PM
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि राज्य में बेटियों को बहला-फुसलाकर मतांतरण और दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रविधान राज्य सरकार करेगी। मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता कानून के अंतर्गत यह प्रविधान किया जाएगा। मतांतरण और दुराचरण के मामले में हमारी सरकार बहुत कठोर है।डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में पहले कहा था कि मतांतरण कराने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रविधान प्रदेश सरकार कर रही है। बाद में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि यह विषय मात्र बेटियों के मतांतरण को लेकर है। खासतौर पर ऐसे मामलों में मतांतरण कर दुष्कर्म की वारदात शामिल होगी या ऐसे मामले जिनमें मतांतरण के बाद हत्या की वारदात होती है।

संविदा में कार्यरत महिलाओं को 6 माह का मातृत्व अवकाश

डॉ. मोहन यादव ने शासकीय सेवा में कार्यरत महिलाओं को सात दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने और संविदा में कार्यरत महिलाओं को भी छह माह का मातृत्व अवकाश देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1552.73 करोड़ रुपये अंतरित किए। साथ ही 26 लाख महिलाओं के खाते में एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग की राशि 55.95 करोड़ रुपये अंतरित किए गए।

एमपी में लागू है धार्मिक स्वतंत्रता कानून

बता दें, वर्तमान में मध्य प्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता कानून लागू है। इसमें सामूहिक मतांतरण करने पर पांच से दस वर्ष कैद की सजा और एक लाख रुपये की सजा का प्रविधान है। विवाह के उद्देश्य से धर्म छिपाने पर तीन से 10 वर्ष कैद और 50 हजार रुपये अर्थदंड का प्रविधान है।

यह कानून वर्ष 2021 से प्रभावी है। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश देश का नंबर एक प्रदेश बनेगा

डा. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत जब दुनिया का नंबर एक देश बनेगा तो मध्य प्रदेश भी देश का नंबर एक राज्य हो जाएगा। इस भावना के आधार पर सरकार आगे बढ़ रही है। आपके जीवन में जो बेहतर हो सकता है, उस पर हम काम कर रहे हैं।

देश भर में शहरी क्षेत्र में चार करोड़ आवास बनाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी सर्वे चल रहा है। यहां कोई बहन बिना पक्के मकान के नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में चार मुख्य जातियां महिला, किसान, गरीब और युवा को बताया है। प्रदेश सरकार ने भी इन चारों को समाहित करने का प्रयास किया है।

संवैधानिक दृष्टि से फांसी संभव नहीं : तन्खा

राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने 'एक्स' पर डा.मोहन यादव को टैग कर लिखा कि फांसी होनी चाहिए, न कि होगी या करेंगे। फांसी सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और संवैधानिक दृष्टिकोण से संभव नहीं। सीएम अपने हार्ड लाइनर लोगों को खुश कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.